लाइव न्यूज़ :

Weather update: 16 जून से मिल सकती है गर्मी से राहत, आईएमडी ने कहा-मॉनसून की प्रगति में विलंब नहीं, दो दिनों में महाराष्ट्र पहुंचने की उम्मीद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2022 14:35 IST

Weather update: आईएमडी के अनुसार, 16 जून से नमी भरी पुरवाई हवाएं चलेंगी, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सकती है। आईएमडी के वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने कहा, ‘‘ दिल्ली में कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी दी गई है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी के आसार नहीं है।’’

Open in App
ठळक मुद्दे15 जून तक बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है। 11-12 जून को तापमान में गिरावट आएगी।तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

Weather update:  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और उत्तर पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में सप्ताहांत में अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आएगी, लेकिन 15 जून तक बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।

आईएमडी के अनुसार, 16 जून से नमी भरी पुरवाई हवाएं चलेंगी, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सकती है। आईएमडी के वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने कहा, ‘‘ दिल्ली में कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी दी गई है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी के आसार नहीं है।’’

उन्होंने बताया कि 11-12 जून को तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन 15 जून तक बड़ी राहत की कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि सप्ताहांत में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ 16 जून के बाद से नमी से भरी पुरवाई हवाएं चलने से इस क्षेत्र में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, जिससे गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।’’ जेनामणि ने बताया कि अगले दो दिनों में गोवा और महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसमदिल्लीमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी