लाइव न्यूज़ :

वर्षा-आंधी से दिल्ली-NCR में गर्मी से मिली राहत, कई जगहों पर गिरे होर्डिंग और पेड़

By भाषा | Updated: June 11, 2020 01:37 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में बुधवार को तेज हवाएं चलने और वर्षा होने से गर्मी से राहत मिली शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई और यातायात जाम हुआ।

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को तेज हवाएं चलने और वर्षा होने से गर्मी से राहत मिली लेकिन इसके कारण शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई और यातायात जाम हुआ। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से दिल्ली-नोएडा फ्लाईवे पर एक बड़ा होर्डिंग गिर जाने से यातायात अवरुद्ध हुआ। शहर के कुछ और इलाकों में भी पेड़ गिरने की घटनाएं हुयीं।

दिल्ली पुलिस को पेड़ गिर जाने से यातायात बाधित होने के संबंध में 22 कॉल आयीं। अधिकारियों ने बताया कि धूल भरी आंधी और वर्षा होने से सराय काले खां के पास एक पारेषण लाइन में गड़बड़ी आ गई जिससे दक्षिण दिल्ली के कुछ इलााकों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई। बिजली आपूर्ति कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि बिजली की आपूर्ति कुछ अन्य क्षत्रों में भी बाधित हुई क्योंकि बिजली के तार पेड़ की टहनियां गिरने की वजह से टूट गए। मौसम विभाग ने कहा कि वर्षा एक बड़े क्षेत्र में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते हुई। मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में प्रति घंटे 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुयी।

मौसम विभाग ने कहा कि आंधी नोएडा और गाजियाबाद में अधिक थी। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट होने की संभावना है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण नमी वाली हवाओं के आने से 12 और 13 जून को दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में बारिश होगी। वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि 15 जून तक राजधानी में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना नहीं है।

सफदरजंग वेधशाला ने बारिश से पहले अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। रविवार को वेधशाला ने अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था जो कि सामान्य से पांच डिग्री कम था। पालम और आयानगर मौसम स्टेशनों ने अधिकतम तापमान क्रमशः 43.6 डिग्री सेल्सियस और 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। आर्दता 43 से 74 प्रतिशत के बीच रही। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार शाम में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब