लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में निसर्ग ने गिराया तापमान, गर्मी में हो रही बरसात

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 7, 2020 05:01 IST

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में राज्य के भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल एवं रीवा संभागों के जिलों तथा सागर एवं छतरपुर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. इसके साथ ही, इन इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चल सकती है.

Open in App
ठळक मुद्देनिसर्ग तूफान के कारण मध्यप्रदेश में जगह-जगह बरसात हो रही है. बारिश के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में 7-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है.

भोपाल: निसर्ग तूफान के कारण मध्यप्रदेश में जगह-जगह बरसात हो रही है. इसके कारण गर्मी में भी राज्य में बरसात के हालात बन गए हैं. लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में 7-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान नरसिंहपुर एवं रतलाम में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से काफी कम तथा शेष संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से विशेष रूप से कम रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, ग्वालियर एवं उज्जैन संभागों के जिलो में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई. इसके साथ ही राज्य के शेष संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई. मौसम कार्यालय के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य के भोपाल में 3.2, उमरिया में 2.8, इंदौर में 5, सागर में 0.2, रायसेन में 22.8, खजुराहो में 1.6, सीधी में 1.6, बैतूल मेें 2.2, पमचढ़ी में 1.6, छिंदवाड़ा में 11, दतिया में 32.6, गुना में 19, उज्जैन में 0.4, शाजापुर में 19, रतलाम में 9, खरगौन में 2.2, ग्वालियर में 12.7 मिमी बरसात दर्ज की गई.

आगामी 24 घंटों में राज्य के भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर संभागों के जिलों तथा अनुपपूर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर एवं छिंदवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. येलो अलर्ट : मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में राज्य के भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल एवं रीवा संभागों के जिलों तथा सागर एवं छतरपुर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. इसके साथ ही, इन इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चल सकती है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशचक्रवाती तूफान निसर्गमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए