लाइव न्यूज़ :

Weather Report: उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश से बिगड़े हालात: असम में 7 की मौत, बिहार के 6 जिले में बाढ़ की स्थिति

By स्वाति सिंह | Updated: July 14, 2019 11:41 IST

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार बारिश नहीं हुई और दिल्ली में जबरदस्त गर्मी जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में शनिवार को भारी बारिश होने से बाढ़ की स्थिति बिगड़ गयीबिहार के कई हिस्सों में लगातार बारिश के बाद कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है

उत्तर भारत में लगातार बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।  इसके चलते असम, बिहार, उत्‍तर प्रदेश, महाराष्‍ट्र समेत कई राज्‍यों में बारिश का कहर अब भी जारी है।

असम में शनिवार को भारी बारिश होने से बाढ़ की स्थिति बिगड़ गयी है और बिहार में  नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।  इसके चलते कई इलाकों में मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। जबकि राहत और बचाव की टीमें अलर्ट पर हैं। 

हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार बारिश नहीं हुई और दिल्ली में जबरदस्त गर्मी जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञानियों ने रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने तथा दोपहर और शाम को बादल गरजने की संभावना जतायी है ।

असम में बाढ़ में मरने वालों की संख्या हुई सात

असम में शनिवार को भारी बारिश होने से बाढ़ की स्थिति बिगड़ गयी और मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गयी जबकि देश के उत्तरी हिस्से में हल्की से मध्यम बरिश दर्ज की गयी। असम में बाढ़ से एक और व्यक्ति की जान जाने के साथ अबतक सात लोगों की मौत हो गयी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बाढ़ की रोजाना स्थिति के अनुसार धेमाजी जिले के सिस्सबोरगांव में एक व्यक्ति की जान चली गयी।

धेमाजी, लखीमपुर, बारपेटा, मोरीगांव, विश्वनाथ, सोनितपुर, दर्रांग, ग्वालपारा, नौगांव, गोलाघाट, जोरहट, शिवसागर, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया समेत 25 जिलों में 14 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की सबसे अधिक मार बारपेटा पर पड़ी है जहां 5.22 लाख प्रभावित हुए हैं। गुवाहाटी, जोरहट के निमाटीघाट, सोनितपुर के तेजपुर, ग्वालपराा और धुबरी में ब्रह्मपुत्र तथा कच्छार के एपी घाट और करीमगंज के बदरपुरघाट में बराक खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 

बिहार में 6 जिलों में बाढ़ 

बिहार के कई हिस्सों में लगातार बारिश के बाद कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जबकि लगभग 6 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते सड़कों और रेल पटरियों तक पानी चढ़ जाने से यातायात बाधित है।

बिहार में भारी बारिश के चलते कोसी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

राज्य के 6 जिले जिनमें शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, अररिया और किशनगंज के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न है। यहां, एनडीआरएफ को अलर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा दरभंगा, वैशाली और मुजफ्फरपुर में भी विभिन्न नदियों के जलस्तर बढ़ने के कारण कई इलाकों में बाढ़ का खतरा हो गया है। 

उत्तर प्रदेश में बढ़ा कई नदियों का जलस्तर 

उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के चलते कई हिस्सों में वर्षा हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी पानी बरसा जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों हल्की पर बारिश हुई। गंगा, घाघरा और राप्ती बढ़कर खतरे की निशान छू रहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार बलिया में 16 सेंटीमीटर, ब्रजघाट में 17, चंद्रदीप घाट में 15, डुमरियागंज में 14, गोरखपुर में 12, घोसी में 10, बस्ती और मुहम्मदाबाद में नौ नौ, गायघाट में आठ, बनी, महाराजगंज, अकबरपुर में सात-सात सेंटीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। 

 केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट में कहा गया कि पलियाकलां और शारदानगर में शारदा नदी, कचलाब्रिज पर गंगा, एल्गिन ब्रिज (अयोध्या) और तुरतीपार में घाघरा तथा बलरामपुर में राप्ती नदियां खतरे के निशान पर बह रही हैं। गोरखपुर, वाराणसी, फैजाबाद, इलाहाबाद, झांसी मंडलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा जबकि मेरठ मंडल में यह सामान्य से कम रहा।  मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में कहीं..कहीं तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है। 

उत्तर बंगाल में भारी बारिश से जनजीवन खतरे में

उत्तर बंगाल में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ने निचले इलाकों में बाढ़ और पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की स्थितियां उत्पन्न कर सामान्य जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लापता हुए एक पर्यटक का शव जलपाईगुड़ी जिले के गजालदोबा से बरामद किया गया।

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के पांच उप हिमालयी जिलों - दार्जीलिंग, कलिमपोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार में रविवार तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि इस बीच न्यू जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार के बीच यात्री ट्रेन सेवाएं शनिवार से शुरू हो गईं। उन्होंने बताया कि ट्रेन सेवाएं बुधवार तक निलंबित कर दी गई थीं और सभी ट्रेनों का मार्ग कूचबिहार मार्ग से परिवर्तित कर दिया गया। 

बाकी राज्यों का हाल 

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में हल्की से मध्यम वर्षा हुई तथा पारा कुछ नीचे लुढ़क गया। हिमाचल प्रदेश के सरहान में 131 मिलीमीटर, नैना देवी में 82 मिलीमीटर, बिलासपुर में 71 मिलीमीटर वर्षा हुई। पंजाब के अमृतसर में 28.2 मिलीमीटर, लुधियाना में 14 मिलीमीटर और पटियाला में 10 मिलीमीटर बारिश हुई। हरियाणा के अंबाला में 12 मिलीमीटर और दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में 23 मिलीमीटर बारिश हुई। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमानसूनबाढ़बिहारअसमपश्चिम बंगालउत्तर प्रदेशदिल्लीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब