लाइव न्यूज़ :

Weather: उत्तर भारत में गर्मी प्रकोप तेज, जम्मू में 1945 का रिकॉर्ड टूटा, अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस, जानें दिल्ली-NCR का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2022 20:14 IST

Weather News: दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देसबसे अधिक 37.2 डिग्री से. तापमान 31 मार्च, 1945 को दर्ज किया गया था।जम्मू कश्मीर में मौसम मुख्यत: साफ रहा है। जम्मू में अधिकतम तापमान मौसम के इस वक्त के दौरान सामान्य से 8.4 डिग्री से. अधिक है।

Weather News: जम्मू में रविवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने मार्च के लिए 76 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक सोनम लॉटस ने कहा कि इससे पहले सबसे अधिक 37.2 डिग्री से. तापमान 31 मार्च, 1945 को दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि पिछले चार दिनों से कम दबाव की अनुपस्थिति या स्थानीय मौसम स्थिति के कारण जम्मू कश्मीर में मौसम मुख्यत: साफ रहा है। लॉटस ने कहा, ‘‘अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है।’’ मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश की शीतकालीन राजधानी जम्मू में अधिकतम तापमान मौसम के इस वक्त के दौरान सामान्य से 8.4 डिग्री से. अधिक है।

रात का तापमान सामान्य के करीब यानी 16.9 डिग्री से. दर्ज किया

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि हालांकि, रात का तापमान सामान्य के करीब यानी 16.9 डिग्री से. दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि गर्मियों की राजधानी श्रीनगर में आम दिनों के मुकाबले अधिक गर्मी देखी जा रही है और तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री से. अधिक यानी 25 डिग्री से. दर्ज किया गया।

श्रीनगर में रात का तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक 7.2 डिग्री से. दर्ज किया गया। माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आधार शिविर कटरा में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री से. और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री से. दर्ज किया गया है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 46 प्रतिशत से 21 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 डिग्री से. और 20 डिग्री से. के आसपास रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि शहर की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।

शहर में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दोपहर चार बजे 195 दर्ज किया गया। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 को ‘मध्यम’, 201 और 300 को ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीNCRमौसमweather
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब