लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब समेत कई क्षेत्रों में 'राहत की बारिश', जम्मू में दो की मौत, देखें वीडियो

By योगेश सोमकुंवर | Updated: May 4, 2022 19:23 IST

चंडीगढ़ से लगे पंजाब के मोहाली और हरियाणा के पंचकूला में भी बारिश हुई. पंजाब और हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान बीते कुछ दिन से सामान्य से काफी अधिक रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देचिलचिलाती धूप और झुलसा देने वाली गर्मी के बाद अब लोग थोड़ी राहत महसूस कर रहे है.मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली समेत कुछ राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई थी. मौसम विभाग ने बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई थी.

नई दिल्लीः देश के कई हिस्सों में बुधवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश देखने मिली. दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले कई दिनों से लगातार गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के बाशिंदों के लिए बारिश जरूर राहत लेकर आई.

दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा,पंजाब में भी राहत की बारिश

दिल्ली के अलावा चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में भी बुधवार को बारिश हुई. चंडीगढ़ से लगे पंजाब के मोहाली और हरियाणा के पंचकूला में भी बारिश हुई. पंजाब और हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान बीते कुछ दिन से सामान्य से काफी अधिक रहा है. लेकिन चिलचिलाती धूप और झुलसा देने वाली गर्मी के बाद अब लोग थोड़ी राहत महसूस कर रहे है.

मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली समेत कुछ राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई थी. मौसम विभाग ने बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई थी. पंजाब हरियाणा के अलाव पश्चिमी यूपी के हापुड़, बरेली, बदायूं, मेरठ, बागपत, टांडा, मिलक जैसे इलाकों में भी बारिश की मौसम विभाग ने संभावना जताई थी.

दिल्ली में कुछ जगहों पर गिरे ओले

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार दोपहर को ओले भी गिरे. रोहिणी, पीतमपुरा और पश्चिम विहार में दोपहर दो बजे के करीब ओलावृष्टि और तेज हवाएं देखने मिली. इससे पहले बुधवार सुबह भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजधानी दिल्ली में धूलभरी आंधी, गरज के साथ बारिश होने या ओलावृष्टि के साथ 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया था.

बाद में इस चेतावनी को ‘ऑरेंज’ श्रेणी में तब्दील कर दिया गया था. दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा वहीं न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस साल के सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक था.

वहीं बुधवार तड़के हैदराबाद में भी तेज हवाएं और भारी बारिश हुई. इससे जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन भारी बारिश के कारण सीतारामपुरा, सिकंदराबाद छावनी और बेगमपेट समेत शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया.

जम्मू में भारी बारिश के कारण दो की मौत, राष्ट्रीय राजमार्ग रहा बंद

जम्मू में भारी बारिश के चलते बुधवार को हुई घटनाओं में दो लड़कियों की मौत हो गई और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ गया. सरकारी सूत्रों के मुताबिक उधमपुर जिले के मनवाल इलाके में बिजली गिरने से 13 वर्षीय एक लड़की झुलस गई और मंगलवार रात को अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

एक अन्य घटना में डोडा जिले के चरला क्षेत्र में जंगल में लकड़ी काटने गई 18 वर्षीय एक लड़की के ऊपर पेड़ गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई. इसके अलावा डोडा, किश्तवाड़, रियासी और राजौरी जिलों में बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई जिसे बाद में बहाल कर दिया गया वहीं समरोली में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बाधित हुआ.

देश के कई हिस्सों में बुधवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश देखने मिली. दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले कई दिनों से लगातार गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के बाशिंदों के लिए बारिश जरूर राहत लेकर आई.

दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा,पंजाब में भी राहत की बारिश

दिल्ली के अलावा चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में भी बुधवार को बारिश हुई. चंडीगढ़ से लगे पंजाब के मोहाली और हरियाणा के पंचकूला में भी बारिश हुई. पंजाब और हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान बीते कुछ दिन से सामान्य से काफी अधिक रहा है. लेकिन चिलचिलाती धूप और झुलसा देने वाली गर्मी के बाद अब लोग थोड़ी राहत महसूस कर रहे है.

मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली समेत कुछ राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई थी. मौसम विभाग ने बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई थी. पंजाब हरियाणा के अलाव पश्चिमी यूपी के हापुड़, बरेली, बदायूं, मेरठ, बागपत, टांडा, मिलक जैसे इलाकों में भी बारिश की मौसम विभाग ने संभावना जताई थी.

टॅग्स :मौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसमदिल्लीउत्तर प्रदेशJammuपंजाबहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया