लाइव न्यूज़ :

मौसम ने फिर बदला मिजाज, दिल्ली, यूपी और बिहार सहित उत्तर के मैदानी इलाकों में बारिश के आसार

By भाषा | Updated: February 19, 2020 19:13 IST

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट के बाद मैदानी क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान बढ़ा है जबकि अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में 20 फरवरी की रात से बारिश शुरू होकर 21 फरवरी तक जारी रहने का अनुमान है।

हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को देखते हुये इसका असर दिल्ली सहित अन्य मैदानी इलाकों में बुधवार को मौसम के बदलते मिजाज के रूप में दिखने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट के बाद मैदानी क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान बढ़ा है जबकि अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हुई है।

विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। दिल्ली एनसीआर और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में 20 फरवरी की रात से बारिश शुरू होकर 21 फरवरी तक जारी रहने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर 20 फरवरी से उत्तर के मैदानी इलाकों में बारिश और हवा की गति में इजाफे के रूप में दिखने लगेगा और 22 फरवरी के बाद इन इलाकों में मौसम सामान्य होने लगेगा। विभाग ने 20 और 21 फरवरी को दिल्ली में, 20 से 22 फरवरी के दौरान उत्तर प्रदेश और 22 एवं 23 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों में गरज बरस के साथ हल्की बारिश की संभावना जतायी है।

वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में असम और अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों पर तेज बारिश तथा मेघालय, नगालैंड एवं मणिपुर में एक-दो स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। जबकि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में एक-दो स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है।

विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में विक्षोभ का असर अगले तीन दिन तक रहने की संभावना जतायी है। उल्लेखनीय है कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पिछले एक सप्ताह से मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में भी इजाफा हुआ है। विभाग ने विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद 24 फरवरी से मैदानी इलाकों में ताप वृद्धि का सिलसिला फिर से शुरु होने का अनुमान व्यक्त किया है। 

टॅग्स :मौसमदिल्लीउत्तर प्रदेशलद्दाख़बिहारजम्मू कश्मीरहिमाचल प्रदेशउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब