लाइव न्यूज़ :

हम त्रिपुरा को देश में सौ प्रतिशत टीकाकरण वाला पहला राज्य बनाएंगे: विप्लव देव

By भाषा | Updated: June 11, 2021 20:44 IST

Open in App

अगरतला, 11 जून मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार त्रिपुरा को सौ प्रतिशत टीकाकरण वाला देश का पहला राज्य बनाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा, 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीका देने वाला देश का पहला राज्य पहले ही बन चुका है और यह सरकार द्वारा बड़े स्तर पर चलाए गए जागरूकता अभियान और लोगों के टीकाकरण के प्रति सजग होने के चलते संभव हो सका।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को ट्वीट किया था कि त्रिपुरा में 45 वर्ष से अधिक आयु के 92 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और इस मामले में यह भारत का पहला राज्य बन गया है।

देव ने अगरतला में त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन करने के बाद कहा, “अब हमारा लक्ष्य त्रिपुरा को सौ प्रतिशत टीकाकरण वाला देश का पहला राज्य बनाना है। हम इस लक्ष्य को हासिल करेंगे।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि त्रिपुरा सरकार ने कोविड-19 रोधी टीका लगाने के लिए 34 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी