लाइव न्यूज़ :

हमने बच्चों के हाथों में कलम और कम्प्यूटर दिए, वे दे रहे हैं बंदूक और नफरत, जामिया गोलीबारी पर बोले सीएम केजरीवाल

By भाषा | Updated: January 31, 2020 17:20 IST

दिल्ली सरकार के एक स्कूल के छात्र के आईटी-प्रौद्योगिकी सम्मेलन को संबोधित करने वाले वीडियो को ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने हिंदी में कहा, ‘‘हमने बच्चों के हाथों में कलम और कम्प्यूटर दिए हैं और आंखों में उद्यमशीलता के सपने। वे दे रहे हैं बंदूक और नफरत।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ‘‘आप अपने बच्चों को क्या देना चाहते हैं? आठ फरवरी को बताइयेगा।’’ शख्स ने पिस्तौल से संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के एक समूह पर गोली चला दी।

जामिया नगर में गोली चलने की घटना पर भाजपा पर तीखा हमला करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने बच्चों को कम्प्यूटर और कलम दिए जबकि ‘‘वे उन्हें दे रहे हैं बंदूक और नफरत।’’

दिल्ली सरकार के एक स्कूल के छात्र के आईटी-प्रौद्योगिकी सम्मेलन को संबोधित करने वाले वीडियो को ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने हिंदी में कहा, ‘‘हमने बच्चों के हाथों में कलम और कम्प्यूटर दिए हैं और आंखों में उद्यमशीलता के सपने। वे दे रहे हैं बंदूक और नफरत।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप अपने बच्चों को क्या देना चाहते हैं? आठ फरवरी को बताइयेगा।’’ जामिया नगर में बृहस्पतिवार को तब तनाव व्याप्त हो गया जब एक शख्स ने पिस्तौल से संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के एक समूह पर गोली चला दी जिसमें एक छात्र घायल हो गया।

इससे पहले वह पिस्तौल लहराता हुआ आया और चिल्लाकर कहा ‘‘यह लो आजादी।’’ बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आप ने इस घटना के पीछे भाजपा की साजिश बताई। उसने कहा कि भगवा पार्टी ‘‘दंगा जैसी’’ स्थिति पैदा करना चाहती है और आठ फरवरी के विधानसभा चुनाव को स्थगित कराना चाहती क्योंकि उसे हार का आभास हो गया है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालअमित शाहनरेंद्र मोदीगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया