लाइव न्यूज़ :

हम राष्ट्रीय डरावनी फिल्म का सीधा प्रसारण देख रहे हैं: विशाल भारद्वाज ने कोविड-19 संबंधी हालात पर कहा

By भाषा | Updated: April 27, 2021 20:51 IST

Open in App

मुंबई, 27 अप्रैल कोविड-19 से संक्रमित प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्र को ‘‘वेंटिलेंटर बिस्तर’’ नहीं मिल पाने और संक्रमण संबंधी जटिलताओं के कारण उनका निधन हो जाने से व्यथित फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि देश में कोविड-19 संबंधी हालात और स्वास्थ्यसेवा संकट एक ‘‘राष्ट्रीय डरावनी फिल्म’’ है।

भारद्वाज ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे अब भी भरोसा नहीं हो रहा कि हमने पंडित राजन मिश्र को खो दिया है। मैं इस बात को कैसे पचा सकता हूं कि उनके लिए एक वेंटिलेटर बिस्तर की व्यवस्था नहीं हो सकी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक राष्ट्रीय डरावनी फिल्म है, जिसका हम सीधा प्रसारण देख रहे हैं।’’

संक्रमण के कारण हिंदी साहित्यकार मंजूर एहतेशाम, अभिनेता किशोर नंदलास्कर, अभिनेता-फिल्म निर्माता ललित बहल, पंजाबी अभिनेता सतीश कौल, अभिनेता सौमित्र चटर्जी, उर्दू कवि राहत इंदौरी और निर्माता अनिल सूरी समेत पिछले साल से कला जगत की कई जानी मानी हस्तियों का निधन हो चुका है।

देश में एक दिन में 3,23,144 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद मंगलवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,76,36,307 हो गयी जबकि राष्ट्रीय स्तर पर लोगों के ठीक होने की दर गिरकर 82.54 प्रतिशत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों में बताया है कि संक्रमण से 2,771 और लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 1,97,894 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण