यमुना का जलस्तर रात 11 बजे तक घटकर 206.72 मीटर होने का अनुमान, बारिश हुई तो फिर बिगड़ेंगे हालात

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 15, 2023 16:18 IST2023-07-15T16:16:42+5:302023-07-15T16:18:38+5:30

15 जुलाई, शनिवार दिन में 11 बजे यमुना का जल स्तर 207.43 मीटर था और रात 11 बजे यह घटकर 206.72 मीटर होने का अनुमान है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ की विभिषिका झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी।

water level of Yamuna is expected to decrease to 206.72 meters by 11 pm if it rains situation will worsen | यमुना का जलस्तर रात 11 बजे तक घटकर 206.72 मीटर होने का अनुमान, बारिश हुई तो फिर बिगड़ेंगे हालात

यमुना का जल स्तर रात 11 बजे यह घटकर 206.72 मीटर होने का अनुमान है

Highlightsयमुना नदी के बढ़े जलस्तर में गिरावट जारी हैशनिवार दिन में 11 बजे यमुना का जल स्तर 207.43 मीटर थारात 11 बजे यह घटकर 206.72 मीटर होने का अनुमान है

नई दिल्ली: राजधानी में बने बाढ़ के हालात के बीच यमुना नदी के बढ़े जलस्तर में गिरावट जारी है। 15 जुलाई, शनिवार दिन में 11 बजे यमुना का जल स्तर 207.43 मीटर था और रात 11 बजे यह घटकर 206.72 मीटर होने का अनुमान है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ की विभिषिका झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी।

दिल्ली के प्रधान सचिव-राजस्व एवं मंडलायुक्त अश्वनी कुमार ने जानकारी देते हुए कहा, "अब पानी घट रहा है। पानी आज और कल घटता रहेगा क्योंकि अभी बारिश की ऐसी कोई आशंका नहीं है इसलिए पानी के घटने की प्रवृत्ति जारी रहेगी। आज सुबह 11 बजे यमुना का जल स्तर 207.43 मीटर था और आज रात 11 बजे यह घटकर 206.72 मीटर हो जाएगा।"

यमुना का जलस्तर कम करने कि लिए अन्य उपाय भी हो रहे हैं।  पानी को निकालने के लिए आईटीओ बैराज के जाम गेट खोलने की कोशिशें जारी हैं।  सेना की टीम लगातार 20 घंटे की मशक्कत के बाद एक गेट खोलने में कामयाब हुई थी। अब बाकी 4 गेट खोलने के लिए नौसेना की मदद ली जा रही है। नौसेना की विशेषज्ञ टीम और गोताखोर पानी में उतरकर बंद पड़े 4 गेट खोलने की जुगत में जुट गए हैं। जितनी जल्दी यह टीम बंद पड़े 4 गेट खोलने में सफल होगी उतनी जल्दी जल्दी दिल्ली को राहत मिलेगी। आईटीओ ब्रिज बैराज के 32 गेट हैं, जिसे हरियाणा सरकार संचालित किया जाता है। इनमें से पांच गेट बंद हैं, जिससे पानी की निकासी बाधित हो रही है।

हालांकि अगर यमुना पानी कम भी होता है तो सबसे बड़ी चुनौती अंदर घुस चुके पानी को निकालने की होगी। अगर ये पानी जल्दी नहीं निकाला गया तो सड़ने के बाद डेंगू, मलेरिया जैसी कई घातक बीमारियों का कारण बन सकता है। 

बाढ़ से जूझ रही दिल्ली में मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी कर मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई थी इसलिए अभी खतरा भी पूरी तरह टला नहीं है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में बाढ़ की स्थिति पर बैठक बुलाई है। सीएम शाम 4:30 बजे सभी कैबिनेट मिनिस्टर्स के साथ मीटिंग करेंगे।

Web Title: water level of Yamuna is expected to decrease to 206.72 meters by 11 pm if it rains situation will worsen

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे