लाइव न्यूज़ :

‘आप शादी करिये, हम लोग बारात चलें’, राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने अपने चिरपरिचित चुटीले अंदाज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: June 23, 2023 19:22 IST

विपक्षी दलों की बैठक के बाद लालू प्रसाद ने मीडिया से मुखातिब होने के बाद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का उल्लेख करते हुए उनकी तारीफ भी की।

Open in App
ठळक मुद्देआपने लोकसभा में अच्छा काम किया।आप घूमने लगे तो दाढ़ी बढ़ा लिए, इससे नीचे मत ले जाइए।आप हमारी सलाह नहीं माने, विवाह नहीं किए।

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद ने शुक्रवार को अपने चिरपरिचित चुटीले अंदाज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा कि ‘आप शादी करिये, हम लोग बारात चलें।’ इसके जवाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आपने कह दिया, तो (शादी) हो जाएगी।

विपक्षी दलों की बैठक के बाद प्रसाद ने मीडिया से मुखातिब होने के बाद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का उल्लेख करते हुए उनकी तारीफ भी की। प्रसाद ने अडाणी मामले को लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा उठाए जाने का हवाला देते हुए कहा, ‘‘आपने लोकसभा में अच्छा काम किया।’’ उन्होंने राहुल गांधी की दाढ़ी की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘आप घूमने लगे तो दाढ़ी बढ़ा लिए, इससे नीचे मत ले जाइए।’’

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आप हमारी सलाह नहीं माने, विवाह नहीं किए। अभी समय नहीं बीता है। आप शादी करिये, हम लोग बारात चलें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपकी मम्मी (सोनिया गांधी) बोलतीं थीं कि हमारी बात नहीं मानता, शादी करवाइए। आप शादी कर लीजिए।’’ लालू प्रसाद के इस चुटीले अंदाज पर वहां मौजूद नेता और अन्य हंसने लगे।

विपक्षी दलों में थोड़े-बहुत मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मिलकर काम करेंगे: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्ष की बैठक के बाद शुक्रवार को कहा कि विपक्षी दलों में थोड़े-बहुत मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी एकजुटता की प्रक्रिया आगे बढ़ने जा रही है।

राहुल गांधी ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ‘‘आज हिंदुस्तान की नींव पर आक्रमण हो रहा है, राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ ही जनता की आवाज पर भाजपा आक्रमण कर रही है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह विचारधारा की लड़ाई है, जिसमें हम सभी एक साथ खड़े हैं। हम सभी में थोड़े-बहुत मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हमने तय किया है कि एक साथ काम करेंगे।

लचीलेचन के साथ और अपनी विचारधारा की रक्षा करेंगे। यह विपक्षी एकता की एक प्रक्रिया है, जो आगे बढ़ने जा रही है।’’ बैठक से पहले राहुल गांधी ने कहा था कि देश की विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को पराजित करेंगी। उन्होंने यह भी कहा था कि देश में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ वाली विचारधारा और भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘भारत तोड़ो’ वाली विचारधारा के बीच लड़ाई है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवराहुल गांधीनीतीश कुमारकांग्रेसजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए