लाइव न्यूज़ :

VIDEO: लोकसभा में भाषण के दौरान हलवा सेरेमनी का फोटो दिखाकर राहुल गांधी ने कहा, 'इसमें एक भी ओबीसी, आदिवासी या दलित अधिकारी नहीं', यह सुन वित्तमंत्री ने पकड़ा अपना माथा

By रुस्तम राणा | Updated: July 29, 2024 15:29 IST

कांग्रेस नेता ने कहा, यह फोटो बजट हलवा सेरेमनी का है। इस फोटो में मुझे एक ओबीसी अधिकारी नहीं दिख रहा, एक भी आदिवासी अधिकारी नहीं दिख रहा और एक भी दलित अधिकारी नहीं नजर आ रहा है। ये क्या हो रहा है?

Open in App

नई दिल्ली: कांग्रेस लीडर और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को अपने भाषण के दौरान बजट सत्र से पहले वित्त मंत्रालय में आयोजित पारंपरिक हलवा समारोह का पोस्टर दिखाया। इस पोस्टर में वह ओबीसी, आदिवासी और दलित समुदाय के अधिकारियों को खोजते नजर आए। पोस्टर को दिखाते हुए विपक्ष के नेता ने पूछा, "इस फोटो में बजट का हलवा बांटा जा रहा है। मुझे इसमें एक भी ओबीसी, आदिवासी या दलित अधिकारी नहीं दिख रहा...20 अधिकारियों ने हिंदुस्तान का बजट तैयार किया...हिंदुस्तान का हलवा 20 लोगों ने बांटने का काम किया है...।"

हालांकि इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी को बीच में टोका और उन्होंने उन्हें ऐसा करने से मना किया। लेकिन राहुल गांधी ने पलटकर उनपर आरोप लगाया कि मैं फोटो दिखा रहा हूं और आप टीवी ऑफ कर दे रहे हैं। इस पर बिरला ने कहा, कोई टीवी ऑफ नहीं है। इस बीच दोनों ओर से शोर शराबा होता रहा। 

फिर राहुल गांधी ने बिरला से सॉरी कहा और कहा मैं माफी मांगता हूं। बिरला ने कहा, इसकी जरूरत नहीं है। आप नेता प्रतिपक्ष हैं इसलिए सदन की मर्यादा बनाए रखिए। हालांकि राहुल गांधी ने कहा, देखिए टीवी फिर बंद हो गई। राहुल गांधी ने फिर से पोस्टर पर बोलते हुए कहा, आप शिवजी के पोस्टर से डरते हैं, इस पोस्टर से डरते हैं। इसके बाद स्पीकर ने कहा कि मैं सदन में पोस्टर नहीं आने दूंगा। ये गलत तरीका है। 

कांग्रेस नेता ने कहा, यह फोटो बजट हलवा सेरेमनी का है। इस फोटो में मुझे एक ओबीसी अधिकारी नहीं दिख रहा, एक भी आदिवासी अधिकारी नहीं दिख रहा और एक भी दलित अधिकारी नहीं नजर आ रहा है। ये क्या हो रहा है? उन्होंने कहा, देश का हलवा बंट रहा है और इसमें 73 फीसदी का एक भी हैं नहीं। राहुल गांधी के इस तर्क को सुनकर वित्तमंत्री निर्मला सीतारण ने अपना माथा पकड़ती नजर आईं। अपने भाषण में राहुल गांधी ने जाति जनगणना कराने की भी मांग की। 

 

टॅग्स :राहुल गांधीलोकसभा संसद बिलकांग्रेसओम बिरलाNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?