लाइव न्यूज़ :

यूपी विधानसभा: बीवी की कसम की बात ना करें मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सपा विधायक फहीम इरफान ने कहा-जिले की जांच करा लें, इस्तीफा देने को तैयार, देखिए वीडियो

By राजेंद्र कुमार | Updated: August 12, 2025 17:15 IST

यूपी विधानसभा: मुरादाबाद जिले की बिलारी सीट से सपा विधायक फहीम इरफान ने विधानसभा में सूबे के जल जीवन मिशन को यह कहा कि बैठे विधायक इस मिशन से बहुत दुखी हैं.

Open in App
ठळक मुद्देजल जीवन मिशन आने के बाद सूबे में हैंडपंप की व्यवस्था खत्म हो गई है.बीवी की कसम खा कर कहें कि मेरे गांव में पानी नहीं पहुंचा. मैं विधानसभा से इस्तीफा देने को तैयार हूं. 

लखनऊः यूपी विधानसभा के दूसरे दिन सदन में प्रश्न पहर के दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक फहीम इरफान के बीच जोरदार बहस हो गई. दोनों के बीच पेयजल की किल्लत को लेकर जो जुबानी जंग हुई वह बीवी की कसम खाने तक पहुंच गई. इस विवाद का पूरे सदन में बहुत आनंद किया. दरअसल मुरादाबाद जिले की बिलारी सीट से सपा विधायक फहीम इरफान ने विधानसभा में सूबे के जल जीवन मिशन को यह कहा कि बैठे विधायक इस मिशन से बहुत दुखी हैं.

जल जीवन मिशन आने के बाद सूबे में हैंडपंप की व्यवस्था खत्म हो गई है और जिन ठेकेदारों को पानी की टंकी बनाते तथा पाइप लाइन बिछाने का काम दिया गया, उनका काम बेहद खराब हैं. जिसके चलते पानी की टंकी से घरों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गई पानी की पाइप में कम प्रेशर की वजह से आधे घंटे में एक बाल्टी पानी मुश्किल से भरता है.

इरफान ने मुरादाबाद के साथ ही अयोध्या, बरेली, सीतापुर, मथुरा का उदाहरण देते हुए कहा कि कई जगहों पर पानी की टंकियां गिर गई हैं. कुछ जगहों पर लोगों की मौत भी हुई है. आखिर उसका मुआवजा कौन देगा? क्या सरकार देगी या फिर कंपनी.

इरफान के इस सवाल पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मैं इरफान से कहना चाहता हूं कि वह अपनी बीवी की कसम खा कर कहें कि मेरे गांव में पानी नहीं पहुंचा. आप बीवी की कसम खाकर बता दें कि गांव में पानी नहीं आ रहा है. फहीम इरफान ने जवाब देते हुए कहा कि मंत्री बीवी की कसम की बात ना करें. एक जिले की जांच करा लें. ये तो बीवी की कसम खाने की बात ही कह रहे हैं. मैं विधानसभा से इस्तीफा देने को तैयार हूं. 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मौर्य और सपा नेता शिवपाल के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी (सपा) नेता शिवपाल सिंह यादव के बीच मंगलवार को सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई और दोनों ने एक-दूसरे की पार्टियों पर अपराधियों को पनाह देने का आरोप लगाया. मौर्य ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर आरोप लगाया, ‘‘गुंडे, माफिया और दंगाई-सबके सब सैफई परिवार के भाई.’’

हालांकि उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया. इस पर पलटवार करते हुए सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘केशव जी, गुंडे, माफिया और दंगाई कौन हैं, यह उत्तर प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘बुलडोजर से कानून का गला घोंटने वाले, किसानों पर लाठियां बरसाने वाले, किसानों की जमीन पर कब्जा करने वाले, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के संरक्षक, ये सब आपके आंगन के ‘भाई’ हैं.’’ यादव ने कहा, ‘‘सैफई परिवार ने तो अस्पताल, स्टेडियम, नौकरियां और विश्वविद्यालय दिए… आपके ‘परिवार’ ने क्या दिया? नफरत, महंगाई और जंगलराज.’’ 

टॅग्स :Uttar Pradesh assemblyसमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’