लाइव न्यूज़ :

WATCH: राहुल गांधी ने राष्ट्रव्यापी आक्रोश के बीच कोलकाता रेप-हत्याकांड के सवालों को टाला, कहा- 'आप ध्यान भटकाना चाहते हैं'

By रुस्तम राणा | Updated: August 20, 2024 17:26 IST

रायबरेली में एक दलित व्यक्ति की हत्या का मामला उठा रहे राहुल गांधी ने कहा, "मैं इस मामले के लिए यहां आया हूं। मुझे पता है कि आप इस मुद्दे को उठाना नहीं चाहते। आप ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्दे11 अगस्त को कुछ स्थानीय लोगों के साथ विवाद के बाद अर्जुन पासी नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थीपुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया हैकांग्रेस नेता राहुल गांधी इसी मुद्दे को उठाने मंगलवार को रायबरेली पहुंचे

रायबरेली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कोलकाता के डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर सवालों को टालते हुए पत्रकारों से कहा कि उनसे ये सवाल रायबरेली की घटना से ध्यान भटकाने के लिए पूछे जा रहे हैं। बता दें कि यूपी के रायबरेली में इस महीने की शुरुआत में 22 वर्षीय दलित व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राहुल ने कहा, "मैं इस मामले के लिए यहां आया हूं। मुझे पता है कि आप इस मुद्दे को उठाना नहीं चाहते। आप ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।"

इससे पहले दिन में राहुल दोपहर करीब एक बजे अमेठी जिले के हवाई अड्डे पर उतरे और वहां से रायबरेली के नसीराबाद गांव के लिए रवाना हुए, जहां एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। राहुल गांधी के साथ प्रदेश पार्टी प्रमुख अजय राय, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे, वरिष्ठ पार्टी नेता प्रमोद तिवारी और अन्य लोग भी थे।

बता दें कि 11 अगस्त को कुछ स्थानीय लोगों के साथ विवाद के बाद अर्जुन पासी नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राहुल गांधी ने भुवलपुर सिसनी गांव में संवाददाताओं से कहा, "यहां सभी लोग न्याय की मांग कर रहे हैं, क्योंकि एक दलित व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। उसके पूरे परिवार को धमकाया गया है, एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है, लेकिन यहां कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है...।"

इस बीच, कोलकाता रेप मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चिकित्सा पेशेवरों के लिए हिंसा की रोकथाम और सुरक्षित कार्य स्थितियों पर सिफारिशें करने के लिए 10 सदस्यीय राष्ट्रीय टास्क फोर्स का गठन किया। कोलकाता में एक जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के कुछ दिनों बाद, सर्वोच्च न्यायालय ने मामले को अपने हाथ में लिया और टास्क फोर्स को तीन सप्ताह के भीतर एक अंतरिम रिपोर्ट और दो महीने के भीतर एक अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

टॅग्स :राहुल गांधीकोलकातारायबरेलीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी