लाइव न्यूज़ :

Watch: छत्तीसगढ़ के कोरबा में वाणिज्यिक परिसर में आग से बचने के लिए लोग पहली मंजिल से कूदे, 3 की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2023 20:17 IST

कोरबा जिले के कलेक्टर संजीव झा ने बताया कि शहर के ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के करीब स्थित परिसर में एक कपड़े की दुकान में दोपहर 1.30 बजे आग लग गई जो धीरे-धीरे अन्य दुकानों में फैल गई।

Open in App
ठळक मुद्देभीषण आग लगने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गईइस घटना में घायल कम से कम 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया शहर के ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के करीब स्थित परिसर में एक कपड़े की दुकान में दोपहर 1.30 बजे आग लगी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरबा शहर के दो मंजिला व्यावसायिक परिसर में सोमवार को भीषण आग लगने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में घायल कम से कम 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने और बुझाने की कार्रवाई में जुटे नजर आए। समाचार रिपोर्टों के अनुसार, वाणिज्यिक परिसर के भीतर स्थित इंडियन बैंक की एक शाखा के अंदर लगी तीव्र आग ने इसे आस-पास की कई दुकानों के साथ राख कर दिया। आग से कितना नुकसान हुआ है और इसके पीछे के कारणों का अभी आकलन नहीं किया जा सका है।

कोरबा जिले के कलेक्टर संजीव झा ने बताया कि शहर के ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के करीब स्थित परिसर में एक कपड़े की दुकान में दोपहर 1.30 बजे आग लग गई जो धीरे-धीरे अन्य दुकानों में फैल गई। झा ने बताया कि परिसर में लगभग 20 दुकानें हैं और एक बैंक की शाखा है। 

उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के 15 मिनट के भीतर राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी), सीएसईबी, बाल्को की दमकल टीम मौके पर पहुंच गईं तथा पुलिस, होमगार्ड और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि आग को डेढ़ घंटे में बुझा लिया गया और लगभग 20 लोगों को इमारत से निकाल लिया गया। झा ने बताया कि इनमें से तीन लोगों की धुएं के कारण दम घुटने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बचाए गए अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। 

झा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण पहले एक कपड़े की दुकान में आग लगी थी। कलेक्टर ने बताया कि इस संबंध में जांच की जा रही है। आग की चपेट में आए कॉम्प्लेक्स के वीडियो में कुछ लोग पहली मंजिल के एक कोने से जमीन पर बिछाए गये गद्दे पर छलांग लगाते नजर आ रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :छत्तीसगढ़कोरबा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब