Pahalgam Terror Attack: 'मुस्लिम नहीं है बोला, गोली मार दी'?, पहलगाम में आतंकवादी ने पति को मारी गोली, दर्द में रो पड़ी पत्नी, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 22, 2025 21:18 IST2025-04-22T21:17:11+5:302025-04-22T21:18:06+5:30
Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम कस्बे के निकट एक खूबसूरत घास के मैदान में मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में कई पर्यटकों के मारे जाने और कम से कम 26 के घायल होने की आशंका है।

photo-ani
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। पहलगाम शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर बैसरन घने देवदार के जंगलों और पहाड़ों से घिरा एक विशाल घास का मैदान है तथा पर्यटकों और ‘ट्रेकर्स’ के बीच पसंदीदा स्थान है। मंगलवार को बैसरन इलाके में सैन्य वर्दी पहने 2-3 आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर की गई गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई है। इंटरनेट पर एक व्यक्ति का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बच गया है। वीडियो में महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मैं यहां पर थी साइड में भेल पूरी खा रही थी, मेरा पति साइड में था, एक इंसान आया उसने उसको गोली मार दी, उसने बोला शायद मुस्लिम नहीं है, उसने गोली मार दी।" वीडियो में एक और महिला को बेसुध होकर रोते हुए कहा कि मेरे पति को बचा लो। वीडियो में एक और व्यक्ति को खून से लथपथ कुर्सी पर बैठे देखा जा सकता है। जबकि उसकी पत्नी वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति से मदद की गुहार लगाती है।
A woman mourns at Baisaran Pahalgam as the body of her husband lies beside her 💔💔❤️🩹.
— Uzair Makhdoomi (@UzairMakhdoomi) April 22, 2025
.
.#pahalgamattack#PahalgamTerrorAttack#pahlagam#anantnag#kashmirpic.twitter.com/pryALDqIES
शवों को खून से लथपथ जमीन पर पड़े देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह जोड़ा हनीमून मनाने जम्मू कश्मीर गया था। घटनास्थल के कथित वीडियो में शवों और रोती हुईं महिलाओं का दहला देने वाला दृश्य देखा जा सकता है। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
हमले के समय घटनास्थल पर मौजूद एक महिला ने बताया, “मेरे पति के सिर में गोली लगी, जबकि सात अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं।” महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई, लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की गुहार लगाई। एक अन्य महिला पर्यटक ने बताया कि जैसे ही गोलियां चलीं, अफरातफरी मच गई और पर्यटक छिपने के लिए भागे, लेकिन खुले स्थान पर छिपने के लिए कोई जगह नहीं थी।