लाइव न्यूज़ :

रामकृपाल यादव ने गले में ढोल लटकाकर जेसीबी पर चढ़कर ऐतिहासिक गांधी मैदान में होली मनाई?, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: March 14, 2025 17:42 IST

Holi 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी जी के नेतृत्व में विकसित देश बने यही कामना करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहोली धूमधाम के साथ मना रहे हैं और बधाई दे रहे हैं।बिहार में एनडीए की एक बार फिर सरकार बनने जा रही है।बिहार में भारी बहुमत से एनडीए जीतेगी और 205 सीटें आएगी।

Holi 2025: होली के उल्लास में सभी लोग खुलकर आनंद उठाते हैं। इसी कडी में पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने शुक्रवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होली मनाई। गांधी मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन रामकृपाल यादव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान रामकृपाल यादव ने गले में ढोल लटकाकर जेसीबी पर चढ़ गये और अपने साथियों के साथ होली मनाई। दरअसल रामकृपाल यादव हर साल गांधी मैदान में सुबह-सुबह होली मनाते हैं। वो हर रोज गांधी मैदान में मोर्निंग वाक करने आते हैं, पिछले 20 साल से वो गांधी में मोर्निंग वाक करने आने वाले लोगों के साथ रंगों का त्योहार होली धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस बार भी रामकृपाल यादव की होली खास रही। ढोल नगारों के साथ होली मनाई गई।

पूर्व सांसद जेसीबी पर चढ़ गये और गले में ढोल लटका लिये और उसे बजाने लगे। इस मौके पर रामकृपाल यादव के साथ-साथ अन्य लोगों ने भी जमकर ठुमके लगाए और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। वही बुलडोजर(जेसीबी) पर चढ़े रामकृपाल यादव की तस्वीरें अपने-अपने मोबाइल में कैद करते लोग दिखे।

  

होली के गीतों से पूरा इलाका होलीमय हो गया। इस दौरान रामकृपाल यादव ने मोर्निंग वाक करने आए तमाम साथियों को अबीर लगाकर होली की शुभकामना दी। रामकृपाल यादव ने कहा कि गांधी मैदान में हर साल हम लोग होली मिलन करते हैं। आज होली मिलन हो रहा है सबको होली की बधाई और शुभकामनाएं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी जी के नेतृत्व में विकसित देश बने यही कामना करते हैं। रामकृपाल यादव ने कहा कि आज हम रंगों का त्योहार होली धूमधाम के साथ मना रहे हैं और एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की एक बार फिर सरकार बनने जा रही है। बिहार में भारी बहुमत से एनडीए जीतेगी और 205 सीटें आएगी।

टॅग्स :होलीBJPबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...