लाइव न्यूज़ :

Budget 2024: बजट पर विपक्षी नेताओं ने क्या कहा, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: February 1, 2024 16:15 IST

Budget2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट पेश किया। सरकार के इस अंतरिम बजट पर विपक्षी नेताओं के लगातार बयान सामने आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBudget 2024: सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि कहने और करने में जमीन-आसमान का अंतर Budget2024: सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर हैBudget 2024: सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा यह बजट रोजगार देता है क्या

Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट पेश किया। सरकार के इस अंतरिम बजट पर विपक्षी नेताओं के लगातार बयान सामने आ रहे हैं।

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि कहने और करने में जमीन-आसमान का अंतर है, यही हम 10 साल से देख रहे हैं। इस बजट में गरीबों, महिला, युवा के लिए कुछ नहीं है। इस बजट ने आम जनता की उम्मीदों पर ठंडे मौसम में ठंडा पानी डालने का काम किया है।

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर है। लेकिन इस बजट में कुछ नहीं बताया गया कि सरकार क्या कदम उठाएगी। जिससे बेरोजगारी और महंगाई से लड़ा जा सके।

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा यह बजट रोजगार देता है क्या। यह बजट आम चुनाव में आम जनता को लुभाने के लिए है।

शिरोमणी अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा मुझे इस बजट में एक अहंकार नजर आ रहा था कि 'हम जुलाई में बजट पेश करेंगे। आप किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं ले सकते। आज आपके पास मौका था कि पिछले 10 सालों में किए गए वादों को पूरा करें न कि जनता को और सपने दिखाएं।

दिल्ली: नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि असली बजट तो जुलाई में आएगा, इस अंतरिम बजट में कोई ऐसी बात नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि पर्यटन बढ़े। 

60 मिनट में भाषण खत्म

मोदी सरकार 2.0 का अंतरिम बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महज 60 मिनट लिया। बीते साल निर्मला ने मोदी सरकार के इस कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश किया था।

इस दौरान उन्होंने 1 घंटा 25 मिनट का समय लिया था। निर्मला ने वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करने के दौरान 1 घंटे 31 मिनट का समय लिया था। 

टॅग्स :बजट 2024बजटनिर्मला सीतारमणस्वाति मालीवालप्रियंका चतुर्वेदीअधीर रंजन चौधरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

भारतटीएमसी के मुंह से धर्म की बात शोभा नहीं?, अधीर रंजन चौधरी ने कहा-पुलिस और TMC के गुंडे ने 15 साल से पश्चिम बंगाल में क्या गदर काटे हैं?, वीडियो

भारतटीएमसी और ममता बनर्जी को नहीं दिया वोट, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा-वर्षों पहले स्थापित पेयजल सुविधा को लिया वापस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र