Bihar Chunav 2025: अरे तिवारी आग लगा देंगे?, मुसीबत में राजद प्रत्याशी भाई वीरेंद्र?, मतदान के दौरान दारोगा को धमकी, वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2025 13:00 IST2025-11-07T12:58:50+5:302025-11-07T13:00:39+5:30
Bihar Chunav 2025: दानापुर-2 के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि राजद नेता पर बृहस्पतिवार को उस समय दुर्व्यवहार करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगा।

Bihar Chunav 2025
पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मनेर विधानसभा सीट से उम्मीदवार भाई वीरेंद्र के खिलाफ मतदान ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मी को धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दानापुर-2 के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि राजद नेता पर बृहस्पतिवार को उस समय दुर्व्यवहार करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगा, जब एक सुरक्षा कर्मी एक वृद्ध महिला मतदाता की उनका मतदान केंद्र खोजने में सहायता कर रहा था।
🚨SHOCKING: “Ae Tiwari Aag laga denge”- RJD leader, Bhai Virendra
— BALA (@erbmjha) November 6, 2025
Listen how a GUNDA leader threatened a police officer just for doing his duty! pic.twitter.com/64CPcE91eK
Patna के Maner में एक पोलिंग बूथ पर RJD उम्मीदवार Bhai Virendra का हंगामा#BhaiVirendra#Patna#BiharElection2025#Maner#RJD@RubikaLiyaquat | @AmanChopra_pic.twitter.com/1wD3u7naLH— News18 India (@News18India) November 6, 2025
उन्होंने कहा, ‘‘मनेर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार भाई वीरेंद्र ने सुरक्षा कर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।’’ एसडीपीओ के अनुसार, संबंधित सुरक्षा कर्मी की लिखित शिकायत के आधार पर ‘‘आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी को धमकाने’’ के आरोप में राजद नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
STORY | Bihar: RJD candidate from Patna’s Maner assembly seat Bhai Virendra booked for 'threatening' security personnel during polling.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 7, 2025
The RJD leader was accused of misbehaving with a security personnel when he was assisting an elderly woman to find her polling booth on… pic.twitter.com/7rC5GyGXUm
भाई वीरेंद्र इस सीट से पुनः निर्वाचित होने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। राज्य में ‘‘अब तक का सर्वाधिक’’ लगभग 65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें 3.75 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।