बिहार में ग्यारह पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में वांछित माओवादी गिरफ्तार

By भाषा | Published: September 4, 2021 01:11 AM2021-09-04T01:11:32+5:302021-09-04T01:11:32+5:30

Wanted Maoist arrested for killing eleven policemen in Bihar | बिहार में ग्यारह पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में वांछित माओवादी गिरफ्तार

बिहार में ग्यारह पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में वांछित माओवादी गिरफ्तार

बिहार पुलिस के 11 कर्मियों की 2003 में हत्या करने के मामले में वांछित एक माओवादी को शुक्रवार को रोहतास जिले से पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एक पुलिस दल ने यदुनाथपुर इलाके में छापा मारा और सांझवान चेरोन को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि वह करीब 18 साल से फरार था। उन्होंने कहा कि नौहट्टा थाना क्षेत्र में 2003 में माओवादियों ने धमाका कर एक पुलिस वाहन को उड़ा दिया था जिसमें 11 पुलिसकर्मी मारे गए थे। अधिकारी ने कहा, ‘‘ सभी 11 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गयी थी। चेरोन उस हमले का सूत्रधार था। वह उत्तर प्रदेश में भी कई नक्सली हमलों से जुड़े मामलों में वांछित है।’’ उन्होंने चेरोन की गिरफ्तारी को बिहार पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Wanted Maoist arrested for killing eleven policemen in Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Bihar Police