लाइव न्यूज़ :

वार्ताकार वजाहत हबीबुल्ला ने SC में दायर की एफिडेविट, पुलिस ने बेवजह बंद किए रास्ते, शाहीन बाग में प्रदर्शन शांतिपूर्ण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2020 12:46 IST

दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों से बातचीच के लिए नियुक्त वार्ताकार वजाहत हबीबुल्ला ने रविवार (23 फरवरी) को सुप्रीम कोर्ट (SC) में हलफनामा दायर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइसकी सुनवाई दो न्यायाधीशों की पीठ द्वार कल की जाएगी।वार्ताकार हबीबुल्ला मे पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने 5 जगहों को बंद कर रखा है।

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों से बातचीच के लिए नियुक्त वार्ताकार वजाहत हबीबुल्ला ने रविवार (23 फरवरी) को सुप्रीम कोर्ट (SC) में हलफनामा दायर किया है। उन्होंने सड़क बंद मामले को लेकर पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने 5 जगहों को बंद कर रखा है। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहे हैं। इसकी सुनवाई दो न्यायाधीशों की पीठ द्वार कल की जाएगी।

मालूम हो कि सड़क बंद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को समझाने और मध्यस्थता के लिए वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े और अन्य लोगों को चुना था। कोर्ट ने वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े से वार्ताकार के तौर पर काम करने और प्रदर्शनकारियों को वैकल्पिक स्थल पर चले जाने के लिए समझाने के लिए कहा था, ताकि कोई भी सार्वजनिक स्थान अवरूद्ध नहीं हो। कोर्ट ने कहा था कि हेगड़े प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए वकील साधना रामचंद्रन और पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह की सहायता ले सकते हैं।

इससे पहले शनिवार (22 फरवरी) शाम को नोएडा-फरीदाबाद को जोड़ने वाला रास्ता खोल दिया गया। करीब दो महीने बाद यह रास्ता खुला तो जरूर, लेकिन कुछ देर के लिए। कुछ ही देर बाद प्रदर्शनकारियों के एक धड़े ने इस रास्ते को फिर से बंद कर दिया।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने स्वीकार किया कि प्रदर्शनकारियों ने समानांतर सड़क अवरुद्ध नहीं की है लेकिन उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा देने के लिये अवरोधक लगाए हैं। नोएडा को दक्षिण दिल्ली और फिर हरियाणा में फरीदाबाद से जोड़ने वाली सड़क 15 दिसंबर से ही शाहीन बाग में चल रहे संशोधित नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन के कारण बंद है। पुलिस ने बताया कि एम्बुलेंस और स्कूल बसों जैसे जरूरी वाहनों को ही इस सड़क से जाने की अनुमति दी जा रही है

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया