लाइव न्यूज़ :

राउत के भाजपा नेताओं की सूची ईडी को भेजने का इंतजार है :फडणवीस

By भाषा | Updated: November 26, 2020 00:39 IST

Open in App

पुणे, 25 नवंबर भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि भाजपा इंतजार कर रही है कि शिवसेना सांसद संजय राउत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को ‘भाजपा के 120 नेताओं’ की सूची भेजें।

इससे पहले राउत ने शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय के छापों को ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ के तहत की गयी कार्रवाई करार देते हुए कहा था वह ईडी को भाजपा के 120 नेताओं की सूची भेजेंगे और देखेंगे कि क्या केंद्रीय एजेंसी उन्हें जांच के लिए बुलाती है ।

फडणवीस ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैंने राउत को सूची भेजने की चुनौती दी थी। आज उन्होंने कहा कि वह सूची भेजेंगे। हम इसका इंतजार कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि शिवसेना महाराष्ट्र नहीं है और उनकी पार्टी ने पांच वर्षों के शासनकाल में राज्य की पहचान की रक्षा के लिए काम किया है।

उन्होंने शिवसेना पर आरोप लगाया कि जो लोग उस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं, उन पर वह ‘‘महाराष्ट्र द्रोही’’ होने का ठप्पा लगा देती है।

फडणवीस ने कहा, ‘‘किसी के कहने मात्र से कोई महाराष्ट्र द्रोही नहीं हो जाता है। जब उनके (शिवसेना) खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाते हैं तो वे उस व्यक्ति को महाराष्ट्र द्रोही कहते हैं।’’

वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या शिवसेना कंगना रनौत, रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी और शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक के मामले में भाजपा को ‘महाराष्ट्र द्रोही’ के तौर पर पेश कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा जब पांच वर्षों तक सत्ता में थी तो उसने महाराष्ट्र की पहचान को बरकरार रखने के लिए काम किया... हमने महाराष्ट्र को नंबर एक राज्य बनाया और निवेश के मामले में गुजरात को पीछे छोड़ दिया तथा मुझे गर्व है कि मैं उस वक्त मुख्यमंत्री था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना को एक बात समझनी चाहिए कि वह महाराष्ट्र नहीं है।’’

विधान परिषद के लिए अगाामी स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र चुनाव से पहले फर्जी मतदाता पंजीकरण के राकांपा की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल के आरोपों के बारे में पूछने पर फडणवीस ने कहा कि इसका मतलब है कि राकांपा नेता ने हार स्वीकार कर ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित