लाइव न्यूज़ :

व्यापमं घोटाला: कांग्रेस नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, दिग्विजय, कमलनाथ, सिंधिया सहित चार के खिलाफ FIR का आदेश

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 28, 2018 01:43 IST

श्यामला हिल्स पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद तिवारी ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘अदालत के आदेश का पालन करते हुए इन चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

भोपाल, 27 सितंबर: व्यापमं मामले में स्थानीय अदालत के आदेश पर पुलिस ने गुरूवार को यहां कांग्रेस के तीन दिग्गज नेताओं कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा व्यापमं घोटाले में व्हिसल ब्लोअर प्रशांत पांडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

श्यामला हिल्स पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद तिवारी ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘अदालत के आदेश का पालन करते हुए इन चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इनके खिलाफ भादंवि की धारा 465, धारा 468, धारा 469, धारा 471 , धारा 472, धारा 474 और धारा 120 :बी: के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’ विशेष न्यायालय के न्यायाधीश सुरेश सिंह की अदालत ने बहुचर्चित व्यापमं घोटाले में इन चारों द्वारा झूठे एवं फर्जी दस्तावेज पेश करने के मामले में एडवोकेट संतोष शर्मा द्वारा 24 सितंबर को दायर परिवाद पर सुनवाई के बाद यह आदेश बुधवार को दिया था।

इस परिवाद में शर्मा ने कहा था कि इन तीन कांग्रेस नेताओं ने पांडे के साथ मिलकर व्यापमं घोटाले के मामले में अदालत में झूठे एवं फर्जी दस्तावेज पेश किये हैं और अदालत को गुमराह कर रहे हैं।

शर्मा ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘न्यायाधीश सुरेश सिंह ने मेरे द्वारा दायर परिवाद पर भोपाल शहर स्थित श्यामला हिल्स थाना पुलिस को इन चारों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर इसकी एक कॉपी अदालत में पेश करने को कहा है।’’ 

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पिछले दिनों न्यायाधीश सुरेश सिंह की अदालत में परिवाद दायर कर आरोप लगाया था कि व्यापमं घोटाले की जांच एजेंसियां सीबीआई, एसटीएफ और एसआईटी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री उमा भारती और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को बचा रही हैं। 22 सितंबर को दिग्विजय के अदालत में बयान भी हो चुके हैं। इसके बाद ही संतोष शर्मा ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ परिवाद दायर किया था।

टॅग्स :व्यापमंकांग्रेसदिग्विजय सिंहज्योतिरादित्य सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील