लाइव न्यूज़ :

व्यापमं मामला: कमलनाथ, दिग्गविजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया पर नहीं होगी एफआईआर

By राजेंद्र पाराशर | Updated: June 8, 2019 20:02 IST

व्यापमं मामले में 27 दिसंबर 2018 को विशेष न्यायाधीश सुरेश सिंह की अदालत ने कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और व्हिसल ब्लोअर प्रशांत पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे.

Open in App

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर अब एफआईआर दर्ज नहीं होगी. पुलिस ने अदालत में खात्मा रिपोर्ट पेश की है. तीनों के खिलाफ अदालत ने पहले एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए थे.

व्यापमं मामले में 27 दिसंबर 2018 को विशेष न्यायाधीश सुरेश सिंह की अदालत ने कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और व्हिसल ब्लोअर प्रशांत पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे. शिकायतकर्ता संतोष शर्मा की ओर से अदालत में याचिका दायर की गई थी, लेकिन संतोष द्वारा कोई साक्ष्य पेश नहीं किया गया. इसके चलते श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने खात्मा रिपोर्ट पेश की है. परिवादी के बयान दर्ज करने के बाद अब 22 जून का इस मामले में सुनाई होगी.

उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह द्वारा जिला अदालत में व्यापमं मामले को लेकर अदालत में गलत तथ्यों के आधार पर परिवाद पेश किए जाने के आरोप लगाते हुए दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलनाथ और प्रशांत पाण्डेय के खिलाफ भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संतोष शर्मा की ओर से परिवाद पत्र पेश किया गया था.

टॅग्स :व्यापमंमध्य प्रदेशकमलनाथदिग्विजय सिंहज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो