लाइव न्यूज़ :

VVIP हेलीकॉप्टर मामला : राजीव सक्सेना को सात दिन की अंतरिम जमानत मिली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2019 17:09 IST

सक्सेना ने चिकित्सकीय आधार पर जमानत मांगी थी और अदालत को बताया था कि वह ‘‘दिल की बीमारी’’ और ‘‘ल्यूकेमिया’’ (रक्त कैंसर) से पीड़ित हैं। साथ ही यह भी बताया था कि उनका ल्यूकेमिया अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देसक्सेना 3,600 करोड़ रुपये के अगस्तावेस्टलैंड धन शोधन मामले में गिरफ्तार किए गए थे।मामले में अगली सुनवाई के लिये 22 फरवरी की तारीख तय की।सक्सेना ने चिकित्सकीय आधार पर जमानत मांगी थी।

दिल्ली की अदालत ने गुरुवार को राजीव सक्सेना को पांच-पांच लाख रुपये की दो जमानत राशियों पर सात दिन की अंतरिम जमानत दे दी। सक्सेना 3,600 करोड़ रुपये के अगस्तावेस्टलैंड धन शोधन मामले में गिरफ्तार किए गए थे।

अगली सुनवाई के लिये 22 फरवरी की तारीख तय की

विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने सक्सेना को जमानत देते हुए एम्स को उनके स्वास्थ्य पर विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट जमा करने को कहा। साथ ही अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिये 22 फरवरी की तारीख तय की। प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को सक्सेना की जमानत याचिका का समर्थन किया था। निदेशालय का कहना है कि एम्स द्वारा दायर उनकी मेडिकल रिपोर्ट विस्तृत नहीं है।

चिकित्सकीय आधार पर मांगीे थी जमानत

सक्सेना ने चिकित्सकीय आधार पर जमानत मांगी थी और अदालत को बताया था कि वह ‘‘दिल की बीमारी’’ और ‘‘ल्यूकेमिया’’ (रक्त कैंसर) से पीड़ित हैं। साथ ही  यह भी बताया था कि उनका ल्यूकेमिया अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

(भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब