लाइव न्यूज़ :

केरल में 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू

By भाषा | Updated: April 6, 2021 08:46 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, छह अप्रैल केरल में एक चरण में हो रहे विधानसभा चुनाव में 140 सीटों के लिए मतदान कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हो गया।

पलक्कड़ विधानसभा सीट से भाजपा नीत राजग के उम्मीदवार ‘मेट्रोमैन’ ई श्रीधरन राज्य में पहले वोट करने वाले मतदाताओं में शामिल थे।

उन्होंने पोन्नानी में एक मतदान केंद्र पर मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने वोट कर दिया हे और मुझे बेहतर उम्मीद है।’’

कई मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होने से काफी समय पहले से ही लोगों की लंबी कतारें देखी गयीं।

केरल में सत्तारूढ़ माकपा के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ), विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने चुनाव को लेकर जमकर प्रचार किया।

राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, उनकी कैबिनेट के सात सहयोगी, विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी समेत 957 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

राज्य में 40,771 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच और कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मतदान हो रहा है। करीब 2.74 करोड़ मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

चुनाव आयोग के अनुसार कुल मतदाताओं में 1,32,83,724 पुरूष और 1,41,62,025 महिलाएं हैं और 290 ट्रांसजेंडर हैं।

चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 2,02,402 मतदान कर्मी यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव सुचारू हों और उसके 97 प्रतिशत से अधिक अधिकारियों का टीकाकरण हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"