लाइव न्यूज़ :

विवेक अग्निहोत्री ‘द कश्मीर फाइल्स’ को यूट्यूब पर अपलोड कर दें, सीएम केजरीवाल ने फिल्म को करमुक्त करने की मांग पर बीजेपी को दिया जवाब

By भाषा | Updated: March 24, 2022 21:09 IST

विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजनीतिक लाभ के लिए फिल्म का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल ने इस मुद्दे पर अपनी टिप्पणी से राजनीतिक शालीनता की सारी हदें पार कर दी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित फिल्म ने राजनीतिक बहस छेड़ दी है। अगर आपके परिवार में कोई बीमार है तो केजरीवाल आपको दवाई देते हैं, मोदी नहीं।आंखें खोलो, भाजपा छोड़ो और आप में शामिल हो जाओ।

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ को दिल्ली में कर मुक्त (टैक्स फ्री) करने की मांग कर रहे भाजपा विधायकों को फिल्म को यूट्यूब पर ‘अपलोड’ कर इसे सबके लिए नि:शुल्क कर देना चाहिए।

विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजनीतिक लाभ के लिए फिल्म का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल ने इस मुद्दे पर अपनी टिप्पणी से राजनीतिक शालीनता की सारी हदें पार कर दी हैं।

आतंकवाद के कारण कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित फिल्म ने राजनीतिक बहस छेड़ दी है। भाजपा शासित राज्यों ने या तो कर रियायतों की पेशकश की है, या सरकारी कर्मचारियों को इसे देखने के लिए विशेष अवकाश दिया है। हालांकि, विपक्ष ने फिल्म को एकतरफा और बेहद हिंसक करार दिया है।

केजरीवाल ने कहा कि उपराज्यपाल अनिल बैजल के बुधवार को दिल्ली विधानसभा में अभिभाषण के दौरान भाजपा नेताओं ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को कर मुक्त करने की मांग की। केजरीवाल ने विधानसभा में कहा, “ वे (भाजपा) मांग कर रहे हैं कि दिल्ली में फिल्म को कर मुक्त किया जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि इसे यूट्यूब पर अपलोड कर दें, फिल्म सब के लिए नि:शुल्क हो जाएगी और हर कोई इसे देख पाएगा।” केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आठ साल तक देश पर शासन करने के बावजूद उन्हें राजनीतिक लाभ के लिए फिल्म का सहारा लेना पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर प्रतिक्रिया का जिक्र करते हुए कहा था कि फिल्म ने उस "पूरे परिवेश" को झकझोर कर रख दिया है, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हिमायती होने का दावा तो करता है, लेकिन यह नहीं चाहता है कि सच्चाई बताई जाए। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा का पूरा तंत्र देश भर में फिल्म के पोस्टर चिपकाने में व्यस्त है।

उन्होंने विधानसभा में कहा, “ कुछ लोग कश्मीरी पंडितों के नाम पर करोड़ों कमा रहे हैं और आप (भाजपा) फिल्म के पोस्टर चिपकाते रहे हैं।” केजरीवाल ने यह भी कहा, “ हिटलर तक ने अपने साथियों को नौकरियां दी थी। उन्होंने (मोदी ने) आपको क्या दिया? केजरीवाल ने आपके लिए काम किया है। अगर आपके परिवार में कोई बीमार है तो केजरीवाल आपको दवाई देते हैं, मोदी नहीं।

आंखें खोलो, भाजपा छोड़ो और आप में शामिल हो जाओ।” भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की मांग पर केजरीवाल की टिप्पणी पर भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल की प्रतिक्रिया ने कश्मीरी पंडितों के दर्द के प्रति उनकी असंवेदनशीलता को प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा, “ ‘आप’ ने पहले कश्मीरी अलगाववादियों के जनमत संग्रह की मांग का समर्थन किया था। ऐसे में अब, 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म की उनसे (केजरीवाल से) सराहना की उम्मीद नहीं की जा सकती है।” 

टॅग्स :दिल्लीअरविंद केजरीवालBJPAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए