लाइव न्यूज़ :

नारायण राणे पर विश्व हिंदू सेना अध्यक्ष अरुण पाठक का विवादित बयान, सिर कलम करने पर 51 लाख का इनाम देने का ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: August 26, 2021 18:03 IST

विश्व हिंदू सेना अध्यक्ष अरूण पाठक तीन महीने से पहले ही फरार है। वाराणसी में उसके खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विवादित पोस्टर चिपकाने का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देअरुण पाठक ने की नारायण राणे का सिर काटने के लिए 51 लाख रुपये के इनाम की घोषणा।अरुण पाठक ने फेसबुक और ट्विटर पर बीजेपी नेता राणे का सिर कलम करने वाले को इनाम देने की घोषणा की।पाठक ने साथ ही कहा कि नारायण राणे की अस्थियों को काशी में विसर्जित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

वाराणसी: विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का सिर काटने के लिए 51 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। पाठक के बयान के बाद अब महाराष्ट्र में फिर राजनीतिक तापमान बढ़ने की आशंका है।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पाठक ने फेसबुक और ट्विटर पर बीजेपी नेता राणे का सिर कलम करने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर चिपकाने के मामले में विश्व हिंदू सेना अध्यक्ष हालांकि कथित तौर पर तीन महीने से पहले ही फरार चल रहा है।

तीन महीने पहले अरूण पाठक ने पूर्व कैंट, सिगरा, लंका, दुर्गाकुंड इलाके में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विवादित पोस्टर चिपकाए थे। इस मामले में वाराणसी के भेलूपुर, लंका सहित सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज है।

पाठक ने ट्विटर पर दावा किया कि नारायण राणे की अस्थियों को काशी में विसर्जित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पाठक ने कहा कि शिवसेना सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे ने राणे को शिवसैनिक बनाया था और अब सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए भाजपा नेता ने बालासाहेब के बेटे पर हमला किया है।

इस बीच शिवसेना ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ 'थप्पड़' वाले विवादित बयान के लिए राणे के खिलाफ कार्रवाई को सही ठहराया है और दावा किया कि केंद्रीय मंत्री ने महाराष्ट्र के गौरव और प्रतिष्ठा को कम करने का काम किया है।

शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे लेख में लिखा गया, 'चूंकि राणे एक सामान्य व्यक्ति नहीं हैं, उन्होंने महाराष्ट्र के गौरव और प्रतिष्ठा को कमजोर करके आंका है। भाजपा को कम से कम अब समझना चाहिए। यहां तक ​​कि महाराष्ट्र के दुश्मनों ने भी राणे की तरह राज्य को कमजोर करके नहीं देखा। कानून सभी के लिए समान है - चाहे वह सामान्य व्यक्ति हो या कोई और। कम से कम अब भाजपा को यह नहीं पूछना चाहिए कि क्या राज्य में कानून का शासन है।"

गौरतलब है कि 23 अगस्त को रायगढ़ में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान नारायण राणे के मुख्यमंत्री ठाकरे को थप्पड़ मारने के बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था।

राणे ने कहा था, 'यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता का साल नहीं पता। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़ कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।’ 

राणे को पुलिस ने मंगलवार को रत्नागिरी के संगमेश्वर स्थित उनके कैंप से गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में उन्हें उसी दिन रायगढ़ मजिस्ट्रेट द्वारा जमानत दे दी गई थी।

टॅग्स :Narayan Raneमहाराष्ट्रशिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप