लाइव न्यूज़ :

सेना के जवानों ने कश्मीरी गर्भवती महिला को 6KM तक कंधे पर लादकर पहुंचाया अस्पताल, भारी बर्फबारी के बीच नेक काम से मिल रही खूब दुआएं

By आजाद खान | Updated: January 10, 2022 13:39 IST

सोशल मीडिया (Social Media) पर जवानों का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है । जवानों की सराहना स्थानीय लोगों ने भी की है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना के जवानों ने एक गर्भवती महिला को अपने कंधे पर रखकर अस्पताल पहुंचाया है। भारी बर्फबारी के बीच जवानों के इस जज्बे को देख लोग दंग रह गए हैं।स्थानीय लोगों ने जवानों की भी खूब तारीफ की है।

श्रीनगर: भारी बर्फबारी के बीच सीमा पर तैनात भारतीय सेना (Indian Army) के जवानों ने फिर से एक नया मिसाल कायम किया है। जवानों का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर आजकल खूब वायरल हो रहा है जिसमें वे एक गर्भवती महिला को अपने कंधे पर लेकर अस्पताल पहुंचाने जा रहे हैं। बता दें कि महिला गर्भवती थी और पास में कोई अस्पताल नहीं होने के कारण जवानों ने उसे अपने कंधे पर अस्पताल तक पहुंचाया है। इतनी बर्फबारी और ठंडी में जवानों का आम लोगों के लिए यह सेवा देख सभी उनकी खूब सराहना कर रहे हैं। महिला के अस्पताल पहुंचने के बाद उसका इलाज हुआ और उसे एक लड़का भी हुआ है। 

क्या है पूरा मामला

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सेना द्वारा हाल में ही एक पोस्ट ट्विटर पर शेयर किया गया था जिसमें यह जिक्र किया गया था कि कैसे जवानों ने एक गर्भवती महिला को स्ट्रेचर के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के जिला अस्पताल में पहुंचाया था। ट्वीट में कहा गया, “एक संकटपूर्ण कॉल के जवाब में चिनार कोर की एक टीम ने भारी बर्फबारी के बीच एक गर्भवती महिला को स्ट्रेचर पर सुरक्षित रूप से निकाला और उसे प्रसव के लिए शोपियां, जम्मू-कश्मीर के जिला अस्पताल में ले जाया गया।”

स्थानीय लोगों ने जवानों की तारीफ की

वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे जवान उस महिला को अपने कंधे पर लेकर भारी बर्फबारी के बीज अस्पताल की ओर बढ़ रहे हैं। जवानों ने इस तरह कुल 6.5 किलोमीटर की दूरी तय की है। हालांकि बाद में यह पता चला है कि उस महिला को एक बेटा हुआ है। वहीं जवानों के इस जज्बे को देखते हुए स्थानीय लोगों ने उनकी खूब तारीफ की है। यही नहीं वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने खूब रिएक्शन दिए हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरवायरल वीडियोArmyभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील