लाइव न्यूज़ :

हनुमान जयंती के दिन देश की राजधानी में फैली हिंसा, दिल्ली के जहांगीरपुरी में जुलूस के दौरान दो समुदायों में हुई हिंसक झड़प, कई घायल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 16, 2022 21:49 IST

दिल्ली में हनुमान जयंती के दिन मुस्लिम बहुल जहांगीरपुरी इलाके में कथित रूप से पथराव और हिंसा के बीच दो समुदाय आमने-सामने आ गये। जानकारी के मुताबिक इस हिंसक हंगामे में आम लोगों के साथ कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्री अमित शाह ने हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के संबंध में दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा कि हिंसा प्रभावित क्षेत्र में पुलिसबल की तैनाती की गई हैदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है

दिल्ली: हनुमान जयंती के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प की खबरें आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक मुस्लिम बहुल जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के मौके पर कथित रूप से पथराव और हिंसा के बीच दो समुदाय आमने-सामने आ गये। जानकारी के मुताबिक इस हिंसक हंगामे में आम लोगों के साथ कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

मामले में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा कि हनुमान जयंती के मौके पर केवल जहांगीरपुरी ही नहीं बल्कि आसपास के अन्य संवेदनशील इलाकों में भी हिंसक झड़पें हुई हैं।

उन्होंने कहा, "दिल्ली पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुए है। झड़प वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है और वरिष्ठ अधिकारी लगातार इलाके में चक्रमण कर रहे हैं। पुलिस निगरानी और गश्त के जरिये प्रभावित इलाकों में शांति बहाली का प्रयास कर रही है।  जहांगीरपुरी में रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनियों को भी तैनात किया गया है।"

पुलिस कमिश्नर अस्थाना ने इस मामले में ट्वीट करते हुए कहा, 'आक्रामक दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहों और फर्जी खबरों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।"

बताया जा रहा है कि राजधानी में हिंसा की खबरों के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है और हिंसा शांत करने के लिए के सभी जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी हनुमान जयंती के दिन जहांगीरपुर में हुई हिंसक झड़प की कड़ी निंदा की है और उन्होंने केंद्र सरकार से घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की है। अरविंद केजरीवाल ने घटना पर रोष जाहिर करते हुए ट्वीट करके शांति बहाली की अपील की है। 

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, "दिल्ली के जहांगीर पुरी में शोभायात्रा में पथराव की घटना बेहद निंदनीय है। जो भी दोषी हों उन पर सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए। सभी लोगों से अपील- एक दूसरे का हाथ पकड़कर शांति बनाए रखें।।"

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हिंसक झड़प में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर सभी घायलों का आवश्यक इलाज कर रहे हैं। 

टॅग्स :दिल्लीराकेश अस्थानाअमित शाहअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब