लाइव न्यूज़ :

भय्यूजी महाराज: सुसाइड नोट लिख जिसके नाम कर गए सारी जायदाद, पहली बार सामने आया वो सेवादार

By भारती द्विवेदी | Updated: June 14, 2018 11:18 IST

भय्यूजी महाराज द्वारा सारी संपत्ति और जिम्मेदारी उन्हें सौंपने पर विनायक का कहना है कि संस्थान की कमिटी, परिवार वालों के साथ मिलकर सारी जिम्मेदारी निभाएंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 14 जून: मध्य प्रदेश के आध्यात्मिक गुरू भय्यूजी महाराज की सुसाइड पर लोगों ने सवाल खड़ने शुरू कर दिए हैं। उनकी मौत के बाद पुलिस को उनके कमरे से दो सुसाइड नोट मिले थे। पहले में जहां उन्होंने अपनी सुसाइड के पीछे पारिवारिक कलह बताया था। वहीं दूसरे सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी सारी संपत्ति अपने सबसे करीबी सेवादार विनायक के नाम कर दी है। 15 साल से भय्यू जी महाराज की सेवा कर रहे विनायक ने उनके बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा है-  'भय्यूजी बहुत सीधे और सरल आदमी थे। वो सबके प्रति समान भावना रखते थे। वो कहीं जाने के पहले ये नहीं देखते थे कि कौन कैसा है। वो आम लोगों के बीच रुकते थे। साथ ही खूब नुक्कड़ सभा करते थे।'

वायरल: बेटी ने दी भय्यू महाराज को मुखाग्नि, मार्मिक तस्वीरें देख आपका भी दिल भर आएगा

आखिर लाखों लोगों को हौसला देने वाले भय्यूजी महाराज जैसे लोग भी खुदकुशी क्यों कर लेते हैं ?

भय्यूजी महाराज द्वारा सारी संपत्ति और जिम्मेदारी उन्हें सौंपने पर विनायक का कहना है कि संस्थान की कमिटी, परिवार वालों के साथ मिलकर सारी जिम्मेदारी निभाएंगे। बता दें कि भय्यूजी महाराज ने अपने दूसरे सुसाइड लेटर में ये लिखा था कि वो बिना किसी दवाब के अपनी सारी जिम्मेदारी और संपत्ति विनायक के नाम कर रहे हैं।

भय्यूजी महाराज: जिस जगह रचाई थी दूसरी शादी, वहीं खुद को गोली मार खत्म की जिंदगी

कौन थे भय्यूजी महाराज:

साल 1968 में भय्यूजी महाराज का जन्म शुजालपुर के एक किसान परिवार में हुआ था। उऩका असली नाम उदयसिंह देखमुख था। पहले वो फैशन और मॉडलिंग की दुनिया से जुड़े थे लेकिन बाद में उन्होंने सबस छोड़ आध्यातम को अपनाया था। इंदौर में बापट चौराहे पर उनका आश्रम है जहां से वे अपने ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों का संचालन करते थे। भय्यूजी महाराज की पहली पत्नी का नाम माधवी था, जिनका निधन साल 2015 में निधन हुआ था। भय्यूजी महाराज और उनकी पहली पत्नी माधवी से एक बेटी है, जिसका नाम कुहू है और वो पुणे में पढ़ाई करती है। इसी साल 30 अप्रैल को भय्यूजी महाराज ने आश्रम में रहने वाली डॉ. आयुषी से दूसरी शादी की थी। 12 जून को भय्यूजी महाराज ने खुद गोली मारी आत्महत्या कर ली थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें! 

टॅग्स :भय्यू महाराजमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?