लाइव न्यूज़ :

लिव-इन रिलेशन में रहने पर महिला और उसके परिवार के सदस्यों की ग्रामीणों ने की पिटाई

By भाषा | Updated: August 24, 2021 22:36 IST

Open in App

ओडिशा के मयूरभंज जिले में लिव-इन (सहजीवन)रिलेशन में रह रही एक आदिवासी महिला और उसके परिवार के सदस्यों की ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 27 वर्षीय महिला को उसके पति ने कथित तौर पर छोड़ दिया है, जिसके बाद वह गत दो महीने से एक पुरुष के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही है। अधिकारी ने बताया कि उदला इलाके के शंकराखुंटा गांव में सोमवार को अवैध अदालत बैठी और महिला, उसकी मां और लिव इन रिलेशन में रह रहे पुरुष पर नाराज गांववालों ने लाठी-डंडों से हमला किया। पुलिस ने बताया कि भीड़ ने उन्हें घर छोड़ने या हुक्का पानी बंद करने की धमकी दी। उदला पुलिस थाने के निरीक्षक मुक्तिकांत कुलु ने बताया कि महिला और लिव इन रिलेशन में रह रहे पुरुष ने डर की वजह से गांव छोड़ दिया है और उन्होंने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा-341, 325 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच के लिए गांव भी गई थी, लेकिन अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?