लाइव न्यूज़ :

पीलीभीत में दबिश देने गई उत्तराखंड पुलिस से एके 47 छीनकर ग्रामीण फरार

By भाषा | Updated: April 24, 2021 20:07 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र) 24 अप्रैल उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में उत्तराखंड पुलिस टीम को घेर कर ग्रामीणों द्वारा ए के 47 (असॉल्ट राइफल) छीनकर गायब करने का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव मझारा की है जहां हत्या के मामले में फरार चल रहे अपराधी की तलाश में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले की नानकमत्ता थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार रात दबिश दी थी। गांव में अपराधी ने अपने साथियों के साथ एकजुट होकर पुलिस टीम से अभद्रता की और कॉन्स्टेबल से ए के 47 छीन ली। मामले की सूचना उत्तराखंड पुलिस से मिलने पर पीलीभीत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक किरीट कुमार राठौड़ ने पत्रकारों को बताया कि उत्तराखण्ड पुलिस की टीम माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम मंझारा में शुक्रवार को रात दो बजे पहुंची थी और रात्रि के अंधेरे में सिपाही से ए के 47 लेकर ग्रामीण कहीं भाग गए हैं।

उन्होंने कहा कि ए के 47 की बरामदगी के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) सहित पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है और मौके पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का भारी पुलिस बल तैनात है, पुलिस से अभद्रता करने वालों की तलाश की जा रही है।

किरीट कुमार ने यह भी बताया कि उत्तराखंड पुलिस टीम ने पीलीभीत पुलिस को सूचना दिए बिना ही अपराधी के घर शुक्रवार रात्रि दो बजे दबिश दी गई और घटना के दौरान जब पुलिस टीम के कॉन्स्टेबल से ए के 47 राइफल अपराधी ने छीन ली, तब जाकर पूरे मामले की सूचना पीलीभीत पुलिस को दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले