लाइव न्यूज़ :

हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत

By भाषा | Updated: August 17, 2021 17:14 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक जंगली हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार दिया । वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी । जशपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के फरसबहार क्षेत्र के अंतर्गत बाबू साजबहार गांव में जंगली हाथी ने ग्रामीण श्याम कुमार (44) को कुचल कर मार दिया । अधिकारियों ने बताया कि विभाग को जानकारी मिली है कि तीन हाथियों का दल आज सुबह बाबू साजबहार गांव पहुंचा और सुबह जब श्याम कुमार शौच के लिए खेत की तरफ गया था तब एक हाथी ने उसे कुचल कर मार डाला। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और शव को बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। इससे पहले सोमवार को हाथियों के हमले में जिले के बरटोली गांव के करीब एक महिला की मौत हो गई थी तथा रायमुंडा गांव के पास एक अन्य महिला घायल हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप