लाइव न्यूज़ :

विजयन ने नारायण गुरु के संदेशों का प्रचार करने की जरूरत पर बल दिया

By भाषा | Updated: December 30, 2021 15:15 IST

Open in App

वरकला (केरल), 30 दिसंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को कहा कि आज भी ऐसे लोग हैं जो संत-समाज सुधारक श्री नारायण गुरु के संदेशों को आत्मसात नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि आज जब मानव के मस्तिष्क में जहर घोलने के जानबूझकर प्रयास किये जा रहे हैं, ऐसे में नारायण गुरु के उपदेशों का प्रचार करने की बहुत आवश्यकता है।

गुरु द्वारा स्थापित प्रसिद्ध शिवगिरि मठ में वार्षिक शिवगिरि तीर्थयात्रा के 89वें संस्करण का उद्घाटन करते हुए विजयन ने कहा कि उनके सन्यासियों और शिष्यों को वर्तमान में समाज में मौजूद दयनीय स्थिति में सुधार के लिए प्रभावी रूप से हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु का वास्तविक संदेश मानवता के लिए प्रेम था और इसलिए उन्होंने जाति और धर्म की रेखाओं से ऊपर सोचने की कोशिश की।

विजयन ने कहा, ‘‘लोगों के कुछ वर्ग इन दिनों मानव के दिमाग में जहर घोलने और समाज को पीछे धकेलने का प्रयास कर रहे हैं। गुरु के संदेशों को व्यापक रूप से प्रचारित करने का महत्व इस समय की आवश्यकता है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब भी ऐसे लोग हैं जो गुरु के संदेशों को आत्मसात नहीं कर सके हैं। उन्होंने मठ के सन्यासियों से आग्रह किया कि वे तीर्थयात्रा के अलावा अन्य अवधि के दौरान भी संत-सुधारक के उपदेशों के प्रचार के लिए पर्याप्त व्यवस्था करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण