लाइव न्यूज़ :

विज अस्वस्थता के कारण हरियाणा विधानसभा के सत्र में शामिल नहीं होंगे

By भाषा | Updated: August 21, 2021 00:11 IST

Open in App

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज शुक्रवार से शुरू हुए राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल नहीं हो सकेंगे क्योंकि ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि उन्हें विज (68) का पत्र मिला है कि वह स्वास्थ्य कारणों से शुक्रवार से शुरू हुए मौजूदा सत्र में शामिल नहीं हो सकेंगे। सूत्रों ने बताया कि राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता विज ऑक्सीजन का स्तर कम होने के बाद अंबाला स्थित अपने आवास पर आराम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने घर पर टेलीविजन पर विधानसभा की कार्यवाही का कुछ हिस्सा देखा, यहां तक ​​कि उन्होंने अपना ऑक्सीजन मास्क भी लगा रखा था। शुक्रवार शाम एक बयान में विज ने कहा कि ऐसा पहली बार है कि वह सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाए। बयान के मुताबिक डॉक्टरों ने विज को पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं उपासना यादव? वो महिला पुलिस अफसर जिसने हरियाणा के मंत्री अनिल विज को दिया जवाब, देखें दोनों के बीच हुई तीखी बहस का VIDEO

भारतSIR Registered: एसआईआर पर राजनीतिक विवाद थमने के नहीं दिख रहे आसार

कारोबारविधानसभा चुनाव 2025-26ः 12 राज्य और 1.68 लाख करोड़ रुपये खर्च, महिलाओं को नकद सहायता देने की योजना, फ्री-फ्री में हो सकता...

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

भारतकेसरिया विधानसभा सीटः केसरिया की राजनीति में क्या होगा?, भाकपा गढ़ को राजद, जदयू और भाजपा ने किया ध्वस्त

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील