लाइव न्यूज़ :

VIDEO: राहुल गांधी से जब पत्रकारों ने पूछा इंडिया ब्लॉक की कितनी सीटें आएंगी? कांग्रेस नेता ने जवाब में कहा, "आपने सिद्धू मूसेवाला का गाना 295 सुना है?"

By रुस्तम राणा | Updated: June 2, 2024 15:52 IST

सोमवार को जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी से एग्जिट पोल के बारे में पत्रकारों ने प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए इन्हें मोदी मीडिया पोल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी से एग्जिट पोल के बारे में पत्रकारों ने प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए इन्हें मोदी मीडिया पोल कर दियाराहुल गांधी ने कहा, यह एग्जिट पोल नहीं है, यह मोदी मीडिया पोल है। यह उनका फैंटेसी पोल हैकांग्रेस का मानना है कि विपक्ष के इंडिया गठबंधन को 295 सीटें मिलेंगी और वह केंद्र में सरकार बनाएगी

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आए एग्जिट पोल के नतीजों ने कांग्रेस और इंडिया अलायंस को निराश किया है। तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा नीत एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र की सत्ता में वापसी को तैयार है। रविवार को जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी से एग्जिट पोल के बारे में पत्रकारों ने प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए इन्हें मोदी मीडिया पोल कर दिया। राहुल गांधी ने कहा, "यह एग्जिट पोल नहीं है, यह मोदी मीडिया पोल है। यह उनका फैंटेसी पोल है।"

इसके साथ ही जब पत्रकारों ने राहुल गांधी से पूछा कि इंडिया अलायंस की कितनी सीटें आ रही हैं? तब राहुल गांधी ने अपने जवाब में दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के 295 सॉन्ग का जिक्र किया। सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने पत्रकारों से पूछा, "क्या आपने सिद्धू मूसेवाला का गाना 295 सुना है? 295।" यानी कांग्रेस नेता का मानना है कि इंडिया गठबंधन की 295 सीटें आ रही हैं। 

इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एग्जिट पोल के परिणामों में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एग्जिट पोल और 4 जून को आने वाले वास्तविक परिणाम में जमीन-आसमान का फर्क होगा। यह एग्जिट पोल सिर्फ मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने का एक तरीका है। उन्होंने कहा, मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि इंडिया गठबंधन को कम से कम 295 सीटें मिलने जा रही हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024एग्जिट पोल्सराहुल गांधीकांग्रेसइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी