लाइव न्यूज़ :

लिफाफा लेते परिवहन आयुक्त मधु कुमार का वीडियो वायरल, पद से हटाए गए

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 19, 2020 11:59 IST

मध्य प्रदेश के परिवहन आयुक्त वी मधुकुमार का एक गेस्ट हाउस में लिफाफे लेते वीडियो शनिवार को वायरल होते ही हड़कंप मच गया

Open in App
ठळक मुद्देमधु कुमार उज्जैन के आईजी भी रह चुके हैं, कथित वीडियो उनके उज्जैन पोस्टिंग की बताई जा रही हैइस वीडियो के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जांच के आदेश जारी किए हैं।

भोपालमध्य प्रदेश के परिवहन आयुक्त मधु कुमार को शनिवार देर रात एक वीडियो वायरल होने के बाद हटा दिया गया. इस वीडियो में वह रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. मधु कुमार  ऐसे अधिकारी हैं जिन्हें कमलनाथ सरकार में परिवहन आयुक्त बनाया गया था और उसके बाद उनकी पदस्थापना को भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सरकार ने भी जारी रखी. शनिवार रात यह वीडियो वायरल हुआ तो मध्य प्रदेश के सियासी और सरकारी हलकों में हंगामा मच गया. शुरुआती दौर में सरकार के स्तर पर छाई चुप्पी के बाद देर रात कुमार को परिवहन आयुक्त के पद से हटाकर उनकी पदस्थापना भोपाल में कर दी गई. 

सूत्रों के अनुसार यह वीडियो कुछ समय पुराना बताया जा रहा है. वीडियो को मधु कुमार की आईजी और उसके बाद एडिशनल डीजी के तौर पर उज्जैन में रही पदस्थापना के दौरान बनाया गया. इसके बाद यह वीडियो कल अचानक वायरल कर हो गया. वायरल वीडियो के बारे में  माना  जा रहा है कि उसे हिडन कैमरे से बनाया गया, जो घड़ी के पास लगा था, क्योंकि रिकॉर्डिंग मैं घड़ी की टिक-टिक की आवाज आ रही है. इसके साथ ही तमाम लोगों के पास भी मधु कुमार के खिलाफ एक पत्र भी पहुंचाया गया. इस पत्र में कहा गया कि मधु कुमार कांग्रेस के बाद भारतीय जनता पार्टी के चहेते हैं और कांग्रेस और भाजपा के नेताओं को  लाभ पहुंचाते हैं.

मधु कुमार का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद राज्य के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा कि वह इस वीडियो की जांच कराएंगे. वीडियो में दिख रहे लिफाफों  में मधु कुमार को क्या दिया गया है और क्यों दिया गया है इसके बारे में भी जांच करवाई जाएगी. इसके साथ ही वीडियो की सत्यता भी पर की जाएगी. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है यह वीडियो उसी का एक उदाहरण है. प्रदेश सरकार को इस मामले में सख्त कार्यवाही करना चाहिए.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन