उद्धव ठाकरे का कार्टून साझा करने पर रिटायर्ड नेवी अफसर से मारपीट: 6 पार्टी कार्यकर्ता गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?

By स्वाति सिंह | Published: September 12, 2020 08:37 AM2020-09-12T08:37:04+5:302020-09-12T08:37:04+5:30

महाराष्ट्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बने एक कार्टून को वाट्सऐप पर साझा करने पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने एक सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा (65) से मारपीट की।

Video: Retired Navy officer beaten up for sharing Uddhav Thackeray's cartoon: 6 party workers arrested | उद्धव ठाकरे का कार्टून साझा करने पर रिटायर्ड नेवी अफसर से मारपीट: 6 पार्टी कार्यकर्ता गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?

बीजीपी विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

Highlightsनौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा पर हमले के केस में पुलिस अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक शिवसेना का शाखा प्रमुख कमलेश कदम भी है

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा पर हमले के केस में पुलिस अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले समता नगर पुलिस ने शिवसेना के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक शिवसेना का शाखा प्रमुख कमलेश कदम भी है

इसके अलावा शिवसेना के दूसरे का कार्यकर्ता संजय मांजरे भी शामिल हैं। नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा ने घटना के बारे में बताया कि 8-10 व्यक्तियों ने आज मुझ पर हमला किया और पीटा। उन्होंने कहा, 'इससे पहले मुझे एक मेसेज के लिए धमकी भरे कॉल आए, जो मैंने फॉरवर्ड किया था। मैंने पूरी जिंदगी देश की सेवा की है। इस तरह की सरकार को सत्‍ता में रहने का कोई हक नहीं है।'

 पुलिस ने किया मामला दर्ज 

एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना कांदिवली के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स इलाके में हुई। उन्होंने कहा, ‘‘सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा ने एक वाट्सऐप ग्रुप में ठाकरे पर एक कार्टून भेजा था। कुछ शिवसेना कार्यकर्ता उनके घर गए और उनके साथ मारपीट की। शर्मा की आंख में चोट लग गई और अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है।’’अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 325 और दंगे से संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में देर शाम कमलेश कदम और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है। 

जानें क्या है पूरा मामला?

मालूम हो कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बने एक कार्टून को वाट्सऐप पर साझा करने पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने एक सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा (65) से मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के बारे में मदन शर्मा ने कहा कि मैसेज को फॉरवर्ड करने के बाद मुझे धमकी भरे फोन कॉल आए। उसके बाद शुक्रवार को 8-10 लोगों ने मुझ पर हमला किया। मदन शर्मा ने कांदिवली के समता नगर पुलिस स्टेशन में  शिवसेना के कमलेश कदम और उनके 8 से 10 साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

इस घटना पर विरोध करते हुए बीजीपी विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। इस पूरे मामले को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी घटना पर ट्विटर के जरिए विरोध प्रकट किया है।

Web Title: Video: Retired Navy officer beaten up for sharing Uddhav Thackeray's cartoon: 6 party workers arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे