लाइव न्यूज़ :

'डॉक्टर नहीं हैं राहुल गांधी', खराब वेंटिलेटर के आरोप पर कंपनी के मालिक ने दिया बयान

By स्वाति सिंह | Updated: July 7, 2020 18:18 IST

कोरोना संकट के लिए बने पीएम केअर्स के तहत बनाए जा रहे हजारों वेंटिलेटर्स पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए थे अब वेंटिलेटर बनाने वाली कंपनी ने जवाब दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने प्रधानमंत्री केअर्स फंड के तहत मिलने वाले वेंटिलेटर को लेकर सवाल उठाए थे। टिलेटर बनाने वाली संस्था ने राहुल गांधी को जवाब दिया है।

नई दिल्ली: हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री केअर्स फंड के तहत मिलने वाले वेंटिलेटर को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद मंगलवार को वेंटिलेटर बनाने वाली संस्था ने राहुल गांधी को जवाब दिया है। वेंटिलेटर बनाने वाली कंपनी AgVa के मालिक प्रफेसर दिवाकर वैश ने सभी आरोपों को नकारा गया है। 

बता दें कि AgVa पीएम केअर्स फंड के तहत वेंटिलेटर बना रही है। इसके को-फाउंडर प्रोफेसर दिवाकर वैष ने कहा है कि उनके वेंटिलेटर पर जो सवाल खड़े किए जा रहे हैं, वो निराधार हैं। क्वालिटी के आधार पर उनका वेंटिलेटर हर मानक पर खरा उतरता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी डॉक्टर नहीं हैं, मैं उनको एक डेमो देना चाहता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी कंपनियों स्वदेशी वेंटिलेटर्स को मार्केट में आने नहीं देना चाहती हैं, इसीलिए ये साजिशें हो रही हैं।

दिवाकर ने कहा कि हमारे वेंटिलटर करीब 5 से दस गुना तक सस्ते हैं, एक वेंटिलेटर की कीमत 10-15 लाख तक होती है। लेकिन हमारे वेंटिलेटर की कीमत डेढ़ लाख रुपये तक है। इन प्रोडक्ट्स में अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का जाल काम करता है, क्या वो लोग (विरोध करने वाले) स्वदेशी प्रोडक्ट को बढ़ावा नहीं देंगे।

समाचार एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में प्रोफेसर दिवाकर ने कहा कि हमारे द्वारा बनाए गए वेंटिलेटर साधारण वेंटिलेटर से अलग हैं, ऐसे में एक प्रक्रिया के तहत इनका संचालन जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि हमारा वेंटिलेटर से 21 से 100 फीसदी तक ऑक्सीजन दे सकता है, जिसकी जरूरत कोरोना पीड़ित व्यक्ति को चाहिए होती है। इसके अलावा उन्होंने टेक्निकल तौर पर लगे सभी आरोपों का जवाब दिया और मशीन को चलाकर भी दिखाया।

राहुल गांधी ने लगाए थे ये आरोप 

राहुल गांधी ने रविवार को सरकार पर आरोप लगाया कि पीएम केयर्स कोष में ‘‘अपारदर्शिता’’से भारतीयों का जीवन खतरे में पड़ रहा है। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘पीएम केयर्स में अपारदर्शिता से भारतीयों का जीवन खतरे में पड़ता जा रहा है और सार्वजनिक धन का इस्तेमाल घटिया सामग्री खरीदने में हो रहा है।’’

उन्होंने एक खबर को भी टैग किया जिसके अनुसार एक निजी कंपनी घटिया गुणवत्ता वाले वेंटिलेटर मुहैया करा रही है। ये वेंटिलेटर पीएम केयर्स कोष से खरीदे गए हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी वेंटिलेटरों की खरीद में ‘‘घोटाले’’ का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वेंटिलेटर घोटाला। 50 हजार वेंटिलेटर के लिए आवंटित दो हजार करोड़ रुपये में से 23 जून तक केवल 1340 वेंटिलेटर की आपूर्ति हुई। खुली निविदा नहीं हुई। घटिया गुणवत्ता। प्रति वेंटिलेटर बताई गई डेढ़ लाख रुपये की राशि के बजाए चार लाख रुपये में इन्हें खरीदा गया।’’  

टॅग्स :कोरोना वायरसराहुल गांधीपीएम केयर्स फंड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं