लाइव न्यूज़ :

पटना: स्पाइसजेट विमान से निकली चिंगारी का वीडियो आया सामने, बाद में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 19, 2022 18:39 IST

पटना स्पाइस जेट विमान के इमरजेंसी लैंडिग से पहले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि विमान के इंजन से चिंगारी निकल रही है। इस मामले में डीजीसीए ने जांच के आदेश दे दिये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपटना से उड़ान भर रहे स्पाइस जेट के विमान के टेकऑफ करने के बाद हवा में निकली चिंगारउसके बाद एटीसी ने पटना एयरपोर्ट पर अफरातफरी में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई लैंडिग से पहले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि विमान से चिंगारी निकल रही है

पटना: दिल्ली के लिए पटना से उड़ान भर रहे स्पाइस जेट के विमान के टेकऑफ करने के बाद हवा में चिंगार निकलने से मची दहशत के बाद विमान को फौरन इमरजेंसी लैंडिंग के लिए एटीसी ने आदेश दिया, जिसके बाद विमान के कैप्टन ने विमान में सवार क्रू मेंबर समेत मौजूद 185 को सुरक्षित पटना एयरपोर्ट पर लैंड कराया और उस तरह से एक भयानक हादसा होने से टल गया।

जानकारी के मुताबिक विमान के इंजन में आई खराबी का पता उस समय चला जब विमान में सवार यात्रियों ने विमान से चिंगारी को निकलते हुए देखा। जानकारी मिलने के बाद पटना एटीसी में हड़कंप मच गया लेकिन विमान के कैप्टन की सूझबूझ से हुई इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान में सवार यात्रियों के जान में जान आयी।

इस हादसे के बाद अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि विमान से चिंगारी निकल रही है। यह वीडियो इमरजेंसी लैंडिंग के ठीक पहले का बताया जा रहा है। 

इस मामले में डीजीसीए ने जांच के आदेश दिये हैं और सिविल एविएशन ने इस घटना के गंभीरता से लिया है। इस मामले में स्पाइस जेट के अधिकारियों से पूछचछा हो रही है कि क्या विमान के टेकऑफ से पहले इंजन की जांच की गई थी या फिर नहीं।  

टॅग्स :स्पाइसजेटपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत