लाइव न्यूज़ :

सड़क पार कर रहे सैकड़ों काले हिरणों का वीडियो हुआ चर्चित, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- ‘शानदार’

By भाषा | Updated: July 29, 2021 14:54 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भावनगर जिले के इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इसमें सैकड़ों काले हिरण सड़क पार करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के भावनगर जिले में काला हिरण राष्ट्रीय उद्यान का है वीडियोप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए इसकी सराहना कीये वीडियो करीब एक मिनट का है, प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर टिप्पणी की और इसे ‘बेहतरीन’ बताया

भावनगर: गुजरात के भावनगर जिले में काला हिरण राष्ट्रीय उद्यान के पास एक सड़क को पार कर रहे सैकड़ों काले हिरणों का एक वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर खूब चर्चित हो रहा है और इस नजारे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की।

उक्त वीडियो गुजरात सूचना विभाग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल की तरफ से बुधवार को साझा किया गया। विभाग ने ट्वीट किया, “करीब 3,000 काले हिरण भावनगर के काला हिरण राष्ट्रीय उद्यान में एक सड़क पार करते दिखे।”

सूचना विभाग की तरफ से साझा किए गए एक मिनट के इस वीडियो पर प्रधानमंत्री मोदी ने टिप्पणी की और इसे ‘बेहतरीन’ बताया। काले हिरण वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची के तहत संरक्षित हैं।

राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्र वन अधिकारी अंकुर पटेल के मुताबिक, काले हिरण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते रहते हैं और यह वीडियो ग्राम रक्षक दल (जीआरडी) के एक जवान ने लिया था जिसकी तैनाती धोलेरा-भावनगर राजमार्ग पर पुलिस जांच चौकी पर थी।

पटेल ने बताया कि वीडियो में नजर आ रही सड़क वेलावदार गांव और राष्ट्रीय उद्यान को राजमार्ग से जोड़ती है।

अधिकारी ने बताया, “आंतरिक सड़क के दोनों तरफ दिख रही जमीन वन विभाग की है। रात की ड्यूटी के बाद लौटते वक्त जीआरडी के जवान ने सुबह में काले हिरणों को सड़क पार करते देखा और इस अद्भुत दृश्य को अपने मोबाइल फोन में कैद किया तथा सोशल मीडिया पर साझा किया।”

उन्होंने बताया, “वीडियो में, 700 से 800 काले हिरण देखे जा सकते हैं। इनमें से ज्यादातर मादा या किशोर हिरण थे, इसलिए उनका रंग भूरा था। केवल वयस्क नर हिरणों का रंग काला होता है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों