लाइव न्यूज़ :

पंजाब के लुधियाना में चचेरी बहनों ने घर से भागकर रचाई शादी, भाई ने किया कन्यादान, जानें पूरा मामला

By वैशाली कुमारी | Updated: July 21, 2021 14:47 IST

पंजाब के लुधियाना जिले के एक गांव में चचेरी बहनों ने मंदिर में घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली है। एक लड़की के भाई ने कन्यादान भी किया है और वो इस शादी का गवाह भी वही है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में दो चचेरी बहनों ने की शादी, 23 जून को घर से भाग गई थींइन दोनों की शादी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इनमें से एक लड़की के परिवार वालों ने शादी पर नाराजगी जताई है वही, दूसरे परिवार ने शादी को अपना लिया है

पंजाब के लुधियाना के एक गांव की रहने वाली चचेरी बहनों के आपस में शादी रचाने का मामला सामने आया है। दोनों दो अलग-अलग गांव की रहने वाली है और इन्होंने घर से भागकर एक अज्ञात स्थान पर मंदिर में शादी कर ली। इनकी शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इसमें से एक लड़की का परिवार स्वाडी कालन गांव है। इस परिवार ने अपने घर की लड़की को नहीं अपनाने का फैसला किया है। वहीं, स्वाडी पश्चिम गांव की रहने वाली दूसरी लड़की के परिवार वालों ने इस शादी को स्वीकार कर लिया है। ये बात भी सामने आई है कि इनमें से एक लड़की के भाई ने अपनी बहन की शादी का समर्थन किया और उसने ही कन्यादान भी किया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दोनो चचेरी बहनें  23 जून को घर से भाग गई थीं। इस घटना के बाद एक लड़की के पिता ने पुलिस चौकी भूंदड़ी में दोनों लड़कियों के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवाई। उसके बाद इन दोनों की शादी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

स्वाडी कलां गांव के सरपंच लाल सिंह  ने कहा कि हालांकि गांव के लोग इस शादी से हैरान हैं, लेकिन उन दोनों ने शादी कर ली है और लड़की के चचेरे भाई के परिवार ने उन्हें स्वीकार कर लिया है। उन्होंने ने यह भी बताया कि  उस गांव के सरपंच ने उनसे कहा है कि उन्हें इस विवाह से कोई दिक्कत नहीं है।

दो साल पहले भी की थी लड़कियों ने शादी की कोशिश

दूसरी लड़की के माता-पिता ने इस शादी से नाराजगी जताई है उसका। परिवार वालों ने उसका चेहरा दोबारा नहीं देखने और उसे अपने घर आने की भी अनुमति नहीं देने का फैसला किया है।

सरपंच लाल सिंह ने यह भी बताया है कि दो साल पहले ही दोनों ने शादी करने की कोशिश कि थी, लेकिन इस मामले में हंगामा होने के कारण पंचायत ने दोनो के  इस फैसले को स्वीकार नहीं किया।

वहीं बात करे वीडियो कि तो वीडियो  में दोनों चचेरी बहनें मंदिर में एक दूसरे को हार पहनाती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक बहन ने लड़का और दूसरी ने लड़की के कपड़े पहने हुए है।

इस वीडियो में दिखने वाला तीसरा शख्स एक लड़की का भाई है। वह इन दोनों कि शादी का गवाह है। उसने शादी के समय मंदिर में अपनी बहन का कन्यादान भी किया।

इस मामले में एसएसपी (लुधियाना ग्रामीण) चरणजीत सिंह ने कहा कि अगर दोनों ही लड़किया बालिग है और उन्होनें अपनी मर्जी से शादी कि हैं, तो इस मामले में पुलिस कुछ नहीं कर सकती है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के 2018 में आईपीसी की धारा 377 को खत्म किए जाने के बाद से एलजीबीटीक्यू समुदाय हेट्रोसेक्सुअल जोड़ों की तरह ही शादी का अधिकार भी मांग रहा है।

टॅग्स :पंजाबलुधियानावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया