लाइव न्यूज़ :

Video: मनाली के भजोगी नाले में आई अचानक बाढ़ से हुई भारी तबाही, बसों के अन्दर पानी घुसने से कई HRTC की बसें हुई क्षतिग्रस्त, घरों में भी घुसा पानी

By आजाद खान | Updated: July 13, 2022 14:49 IST

हालात को देखते हुए एसडीएम डाक्‍टर सुरेंद्र ठाकुर ने कहा है कि लोग अलर्ट रहे और नदी नालों से दूरी बनाए रखें।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के मनाली के एक नाले में अचानक बाढ़ आ गया है। बाढ़ का पानी इतना तेज था कि वह बस स्टैंड पर खड़ी बसों में भी घुस गया है। लोगों के घरों में भी बाढ़ का पानी घुस जाने की खबर सामने आई है।

शिमला:हिमाचल प्रदेश के मनाली के भजोगी नाले में अचानक बाढ़ आ जाने से कई HRTC की बसें क्षतिग्रस्त हुई है। यही नहीं लोगों के घरों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है जिसके कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी के घुसने के कई वीडियो जारी हुए है जिसमें यह देखा जा रहा है कि कैसे बाढ़ का पानी रास्तों और बसों में घुस रहे है। 

जागरण की एक खबर के अनुसार, नाले में आज सुबह छह बजे अचानक पानी बढ़ा और फिर बाढ़ का रूप ले लिया। आपको बता दें कि इससे पहले राज्य के कुल्लू और चंबा जिलों में भी बाढ़ आया था जिसके कारण जलजमाव हुआ था। 

बाढ़ का पानी बसों में भी घुसा

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें यह देखा जा रहा है कि कैसे बाढ़ का पानी पूरे इलाके में घुस रहा है। बाढ़ के पानी से इलाके में मौजूद HRTC की बसों को भी नुकसान पहुंचा है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि पानी बसों के पीछे से होकर सामने वाले गेट से बाहर निलकल रहा है। इस दौरान बस स्टैंड पर मौजूद अन्य बसें भी नुकसान हुए है। पानी के कारण बस स्टैंड पर कीचड़ भी लग गए है। इस घटना के कई और वीडियो भी जारी हुए है जिसमें लोगों के घरों तक भी बाढ़ का पानी गया है। 

प्रशासन ने बताया उठाया जा रहा है जरूरी कदम

जागरण के मुताबिक, बाढ़ का पानी वार्ड नंबर एक ढूंगरी की और से आया था और यह काफी तेज था। बताया जा रहा है कि नाले का पानी इतना तेज था कि वह वार्ड एक, दो और तीन में रहने वाले लोगों के घरों में भी घुस गया था। खबर के अनुसार, नालों की हालत देखते हुए गर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने कहा इन नालों को सुधारने व साफ करने की कोशिश की जा रही है। 

वहीं एसडीएम डाक्‍टर सुरेंद्र ठाकुर ने लोगों से अलर्ट रहने को कहा है, साथ ही नदी नालों के पास न जाने की सलाह भी दी है। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशबाढ़वायरल वीडियोमनाली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप