लाइव न्यूज़ :

Video: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बेहोश हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोगों ने मंच पर संभाला

By रुस्तम राणा | Updated: September 29, 2024 15:55 IST

अस्वस्थ महसूस करने के बावजूद खड़गे ने अपना भाषण जारी रखा और कहा, "हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे...मैं 83 साल का हूं, मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं। मैं तब तक जिंदा रहूंगा जब तक पीएम मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते।" 

Open in App

Jammu and Kashmir Assembly Elections 2024: जम्मू-कश्मीर में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रविवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। कठुआ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते समय खड़गे को चक्कर आ गया।

खड़गे की हालत देखकर मंच पर मौजूद कई नेता उनका साथ देने के लिए दौड़ पड़े। अस्वस्थ महसूस करने के बावजूद खड़गे ने अपना भाषण जारी रखा और कहा, "हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे...मैं 83 साल का हूं, मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं। मैं तब तक जिंदा रहूंगा जब तक पीएम मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते।" 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कठुआ के जसरोटा में कांग्रेस के लिए प्रचार करते हुए भाजपा और केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, "ये लोग (केंद्र सरकार) कभी चुनाव नहीं कराना चाहते थे। अगर वे चाहते तो एक-दो साल में करा लेते। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव की तैयारी शुरू कर दी...वे चुनाव नहीं चाहते थे। वे उपराज्यपाल के जरिए रिमोट कंट्रोल वाली सरकार चलाना चाहते थे।" 

खड़गे ने आगे कहा, "पीएम मोदी ने पिछले 10 सालों में भारत के युवाओं को कुछ नहीं दिया। क्या आप ऐसे व्यक्ति पर विश्वास कर सकते हैं जो 10 साल में आपकी समृद्धि वापस नहीं ला सकता? अगर कोई भाजपा नेता आपके सामने आए तो उनसे पूछें कि उन्होंने समृद्धि लाई या नहीं।"

गौरतलब है कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में यह पहला विधानसभा चुनाव है। तीसरे और अंतिम चरण के मतदान से पहले आज यानी रविवार को प्रचार का आखिरी दिन है। अंतिम चरण का मतदान 3 अक्टूबर को होगा और नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024मल्लिकार्जुन खड़गेKathua
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए