लाइव न्यूज़ :

Video: पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए ऐसे रिहर्सल कर रहे थे चिराग पासवान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By स्वाति सिंह | Updated: October 27, 2020 18:46 IST

इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा, एनडीए से अलग होकर मैदान में उतरी है। लोजपा ने जेडीयू के विरोध में कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया विंग की सदस्य पंखुड़ी पाठक ने अपने ट्वीट के जरिए चिराग पासवान पर हमला किया है

Open in App
ठळक मुद्देचिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने का रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं।

पटना: बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के प्रमुख चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने का रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को कांग्रेस नेता और पार्टी के सोशल मीडिया विंग ने शेयर किया है। 

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चिराग पासवान अपने पिता की तस्वीर के सामने श्रद्धांजलि देने की मुद्रा में खड़े हैं और आसपास के कैमरामैन व अन्य लोगों को निर्देश देते नजर आ रहे हैं। यूपी कांग्रेस की नेता पंखुरी पाठक ने टि्वटर पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ऐसे लोगों की वजह से ही राजनीति बदनाम है। 

बता दें कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा, एनडीए से अलग होकर मैदान में उतरी है। लोजपा ने जेडीयू के विरोध में कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया विंग की सदस्य पंखुड़ी पाठक ने अपने ट्वीट के जरिए चिराग पासवान पर हमला करते हुए कहा है, 'स्वर्गीय पिता की तस्वीर के सामने श्रद्धांजलि देने की जगह चिराग पासवान का यह ड्रामा शर्मनाक है। ऐसे लोगों की वजह से राजनीति बदनाम है। जनता को जागरूक हो कर अपने बीच के जनप्रतिनिधि चुन ऐसे ड्रामेबाजों को राजनीति से बाहर करना होगा।'

टॅग्स :चिराग पासवानबिहार विधान सभा चुनाव 2020लोक जनशक्ति पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह