लाइव न्यूज़ :

Vice Presidential Election: 12 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा करेगा NDA, पीएम मोदी और जेपी नड्डा चुनेंगे प्रत्याशी, जीतने वाले उम्मीदवार को 394 मतों की जरूरत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2025 20:33 IST

Vice Presidential Election: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह, जनता दल (यूनाइटेड) के ललन सिंह, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, तेदेपा के एल. श्रीकृष्ण देवरायलु और लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान भी शामिल हुए। राजनाथ सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए नौ सितंबर को होने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।संसद में 543 सदस्यीय लोकसभा में पश्चिम बंगाल में बशीरहाट संसदीय क्षेत्र की एक सीट रिक्त है।राज्यसभा में 05 रिक्त सीट में से 4 जम्मू कश्मीर से और 01 पंजाब से है।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने उपराष्ट्रपति चुनाव में गठबंधन का उम्मीदवार चुनने के लिए बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा को अधिकृत किया। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने यह जानकारी दी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि गठबंधन के नेताओं ने अपने उम्मीदवार पर निर्णय लेने के लिए मोदी और नड्डा, जो क्रमशः लोकसभा और राज्यसभा में सदन के नेता हैं, को अधिकृत करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। संसद के दोनों सदनों के सदस्यों वाले निर्वाचक मंडल में राजग के पास पर्याप्त बहुमत होने के कारण, गठबंधन उम्मीदवार का संवैधानिक पद पर चुनाव होना लगभग तय है। रीजीजू ने कहा कि संभावित विकल्पों पर कोई चर्चा नहीं हुई।

यह पूछे जाने पर कि क्या सत्तारूढ़ गठबंधन अगले उपराष्ट्रपति पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्ष से संपर्क करेगा, केंद्रीय मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि फिलहाल मोदी और नड्डा को गठबंधन का उम्मीदवार तय करने के लिए अधिकृत किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ परंपराएं होती हैं। अगर विपक्षी दल आकर हमसे चर्चा करते हैं, तो हम हमेशा उनसे चर्चा करेंगे।’’

संसद परिसर में भाजपा के प्रमुख नेताओं और उनके गठबंधन सहयोगियों की एक बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया। बैठक में नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह, जनता दल (यूनाइटेड) के ललन सिंह, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, तेदेपा के एल. श्रीकृष्ण देवरायलु और लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान भी शामिल हुए। राजनाथ सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। अन्नाद्रमुक और कई अन्य छोटी पार्टियों के नेताओं के अलावा अनुप्रिया पटेल और उपेंद्र कुशवाहा जैसे भाजपा सहयोगी भी इस बैठक का हिस्सा थे। 

Vice Presidential Election: नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 25 अगस्त

निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए नौ सितंबर को होने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है और इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई। अधिसूचना के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है और दस्तावेजों की जांच 22 अगस्त को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है।

Vice Presidential Election:  21 जुलाई को पद रिक्त हो गया था

जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक इस्तीफा देने के बाद 21 जुलाई को यह पद रिक्त हो गया था। धनखड़ का कार्यकाल अगस्त 2027 में समाप्त होना था। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, मध्यावधि चुनाव की स्थिति में पद पर चुने जाने वाले व्यक्ति को पूरे पांच साल का कार्यकाल मिलता है।

Vice Presidential Election:  35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो

उपराष्ट्रपति पद के लिए ऐसे व्यक्ति को ही निर्वाचित किया जा सकता है जो भारत का नागरिक हो, जो 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो और राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित होने की योग्यता रखता हो। भारत सरकार, राज्य सरकार या किसी अधीनस्थ स्थानीय प्राधिकरण में किसी लाभ के पद पर आसीन व्यक्ति उपराष्ट्रपति पद के लिए पात्र नहीं होता।

Vice Presidential Election: 245 सदस्यीय राज्यसभा में पांच सीट रिक्त

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को स्पष्ट बढ़त हासिल है। उपराष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों द्वारा किया जाता है। साथ ही उच्च सदन के मनोनीत सदस्य भी मतदान के पात्र होते हैं। संसद में 543 सदस्यीय लोकसभा में पश्चिम बंगाल में बशीरहाट संसदीय क्षेत्र की एक सीट रिक्त है, जबकि 245 सदस्यीय राज्यसभा में पांच सीट रिक्त हैं।

Vice Presidential Election: दोनों सदनों की प्रभावी सदस्य संख्या 786

राज्यसभा में पांच रिक्त सीट में से चार जम्मू कश्मीर से और एक पंजाब से है। पंजाब की सीट पिछले महीने हुए उपचुनाव में राज्य विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। दोनों सदनों की प्रभावी सदस्य संख्या 786 है और जीतने वाले उम्मीदवार को 394 मतों की आवश्यकता होगी।

Vice Presidential Election: सत्तारूढ़ गठबंधन को राज्यसभा में 129 सदस्यों का समर्थन

बशर्ते सभी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राजग को 542 सदस्यों में से 293 का समर्थन प्राप्त है। सत्तारूढ़ गठबंधन को राज्यसभा में 129 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है, बशर्ते कि मनोनीत सदस्य राजग के उम्मीदवार के समर्थन में मतदान करें।

Vice Presidential Election: सत्तारूढ़ गठबंधन को कुल 422 सांसदों का समर्थन

सत्तारूढ़ गठबंधन को कुल 422 सांसदों का समर्थन प्राप्त है। संविधान के अनुच्छेद 66 (1) के अनुसार उपराष्ट्रपति का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से होगा और गुप्त मतदान के जरिए होगा। इस प्रणाली में मतदाता को उम्मीदवारों के नामों के सामने अपनी प्राथमिकताएं अंकित करनी होती हैं।

Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति का कार्यकाल पांच वर्ष का होता

उपराष्ट्रपति देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है। उपराष्ट्रपति का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है लेकिन कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद वह तब तक पद पर बना रह सकता है जब तक कि उसका उत्तराधिकारी पद ग्रहण नहीं कर ले।

टॅग्स :भारत के उपराष्ट्रपतिजगदीप धनखड़नरेंद्र मोदीअमित शाहराजनाथ सिंहनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी