लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव, पत्नी की जांच रिपोर्ट निगेटिव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 29, 2020 22:05 IST

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। मंगलवार देर शाम उनके द्वारा आधिकारिक ट्वीट के जरिए जानकारी दी गई है। होम क्वारंटाइन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे गृह मंत्री अमित शाह और अन्‍य कई बड़े नेताओं के बाद अब उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की भी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।अभी हाल ही में कोरोना ने रेल राज्य मंत्री की जान ले ली है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू रूटीन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

नई दिल्लीः देश में कोरोना का मामला बढ़ता जा रहा है। हालात अभी भी गंभीर हो रहा है। कई बड़े नेताओं के बाद अब उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की भी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने कहा कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोविड-19 से संक्रमित, उनमें लक्षण नहीं हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक है। अभी हाल ही में कोरोना ने रेल राज्य मंत्री की जान ले ली है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू रूटीन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है। नायडू की उम्र 71 साल है। उनकी पत्नी उषा नायडू की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह फिलहाल सेल्फ आइसोलेशन में हैं।

उपराष्ट्रपति सचिवालय द्वारा चलाए जाने वाले उनके ट्विटर अकाउंट ने ट्वीट किया, ''रूटीन कोरोना वायरस के टेस्ट के दौरान भारत के उपराष्ट्रपति आज सुबह पॉजिटिव पाए गए। हालांकि, उन्हें कोई लक्षण नहीं था और स्वास्थ्य भी अच्छा है। उन्हें होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है।''

उपराष्ट्रपति नायडू से पहले देश की कई प्रमुख हस्तियों को कोरोना वायरस हो चुका है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोविड-19 से संक्रमित मिले थे। वहीं, हाल ही में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी की कोरोना वायरस के चलते दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उपराष्ट्रपति के जल्द ठीक होने की कामना की है। 

दिल्ली में कोविड-19 से 48 और मरीजों की मौत, 3,227 नये मामले आये सामने

दिल्ली में मंगलवार को पिछले 70 से अधिक दिनों के दौरान कोविड-19 से सर्वाधिक 48 लोगों की मौत हुई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 5,320 हो गई। इसी के साथ यहां 3,227 नये मरीजों के सामने आने से कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.76 लाख से अधिक हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में दी गई।

यह राष्ट्रीय राजधानी में 16 जुलाई के बाद एक दिन में कारोना वायरस से सर्वाधिक मौत है। यहां 16 जुलाई को इस वायरस से 58 लोगों की जान चली गयी थी। दिल्ली में 26 सितंबर को कोविड-19 से 46 लोगों की, 27 सितंबर को 42 लोगों की और 28 सितंबर को 37 लेागों ने अपनी जान गंवायी थी।

सोमवार को 59,102 जांच होने के बाद मंगलवार को 3,227 नये मरीज सामने आये । दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार सोमवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 27,524 रही, जो एक दिन पहले के 27,123 से कम है। मंगलवार के बुलेटिन में कहा गया है कि नये मरीजों के साथ ही दिल्ली में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 2,76,325 हो गए हैं तथा 48 और व्यक्तियों की जान जाने से अब तक इस महामारी से 5,320 लोगों की मौत हुई है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसएम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब