लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के होंगे दूरगामी नतीजे

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: February 11, 2022 13:40 IST

Open in App

देश के पांच राज्यों में मतदान की शुरुआत हो गई है. इस बार लगभग सभी पार्टियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए बड़ी-बड़ी चूसनियां लटका दी हैं. फर्क इतना ही है कि इस बार ये चूसनियां बहुत देर से लटकाई गई हैं. हर पार्टी इंतजार करती रही कि देखें दूसरी पार्टी  कौन-सी चूसनियां लटकाती है. हम उससे अधिक मीठी और सुंदर चूसनी लटकाएंगे. 

इन सभी राजनीतिक दलों से कोई पूछे कि आपकी राज्य सरकारें इन चूसनियों के लिए पैसा कहां से लाएंगी? जो वायदे पांच साल पहले किए गए थे, वे आज तक पूरे नहीं  हुए तो इन नए वायदों का ऐतबार क्या है?

जो भी हो, ये पांच राज्यों के चुनाव अगले आम चुनाव की भूमिका लिखेंगे. जो पार्टी भी, खास तौर से उत्तर प्रदेश में जीतेगी, वह 2024 में दनदनाएगी, इसमें जरा भी शक नहीं है. वहां कांग्रेस और बसपा की तो दाल काफी पतली होनेवाली है लेकिन यदि भाजपा जीत गई तो राष्ट्रीय स्तर पर योगी आदित्यनाथ का सिक्का दनदनाने लगेगा और उस जीत का सेहरा नरेंद्र मोदी के माथे बंध जाएगा. यदि समाजवादी पार्टी जीत गई तो अखिलेश यादव के नेतृत्व या पहल पर देश के सारे विरोधी दल एक होने की कोशिश करेंगे और 2024 के आम चुनाव में मोदी-विरोधी मोर्चा खड़ा कर लेंगे. 

यह असंभव नहीं कि भाजपा-गठबंधन की छोटी-मोटी पार्टियां भी टूटकर विपक्ष की इस बारात में शामिल हो जाएं. उत्तरप्रदेश का यह प्रांतीय चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि देश के सबसे ज्यादा सांसद (80) इसी प्रदेश से आते हैं.

इन चुनावों की एक अन्य विचित्रता यह भी है कि ये किसी राजनीतिक सिद्धांतों के आधार पर नहीं लड़े जा रहे हैं. जातिवाद और सांप्रदायिकता का जितना ढोल इन चुनावों में पिटा है, शायद किसी अन्य चुनाव में नहीं पिटा. भाजपा हिंदू वोट बैंक पर निगाहें लगाए हुए है तो सपा की कोशिश है कि पिछड़े, मुसलमान और दलित वोटों पर वह कब्जा कर ले. 

इन दोनों पार्टियों में से जो भी सरकार बनाएगी, अब अगले पांच साल उसका राज चलाना मुश्किल हो जाएगा. गठबंधन में घुसे नेता और दल अपनी सरकारों को बीच मझदार में डुबाकर चले जा सकते हैं. जहां तक किसानों का सवाल है, उनके वोट तो विपक्ष को मिलने ही हैं. 

सत्ता में जो भी आए, पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसान उसका जीना हराम कर देंगे. दूसरे शब्दों में, इन पांच राज्यों के चुनाव 2024 के आम-चुनाव के प्रतिबिंब तो बनेंगे ही लेकिन वे जिस तरह से हो रहे हैं, वह भारतीय लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है. अगर ये शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होते हैं तो हम कम-से-कम यह संतोष कर सकेंगे कि हमारे येचुनाव हिंसा और फर्जी मतदान से मुक्त रहे हैं.

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदीपंजाब विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष